Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 10:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक 7,52,000 से अधिक आवेदन मिले, 3,55,000 का हो चुका है निष्पादन
झारखंड

आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक 7,52,000 से अधिक आवेदन मिले, 3,55,000 का हो चुका है निष्पादन

December 1, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। आपके अधिकार, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्यभर के विभिन्न पंचायतों में प्रतिदिन कैंप लगाकर लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के अलावा विभिन्न तरह के दस्तावेजों में आवश्यक सुधार, विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र भी निर्गत किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

रांची के अनगड़ा में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के लाभुक को हाथों हाथ मिला आय प्रमाणपत्र

रांची जिला के अनगड़ा प्रखंड के रहने वाले साहिर अंसारी कैंसर से पीड़ित हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए इलाज हेतु उन्हें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के लाभ से जोड़ा गया। लेकिन, आय प्रमाण पत्र के आभाव में उन्हें इस योजना का लाभ लेने में परेशानी आ रही थी। साहिर अंसारी के पुत्र ने इस संबंध में अनगड़ा प्रखंड में आयोजित आपके अधिकार, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंच कर आवेदन दिया। कैंप के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए, त्वरित कार्रवाई की। साथ ही आवेदक को आधे घंटे के अंदर मैनुअल प्रोसेस (ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को स्कीप करते हुए) करते हुए इनकम सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि, “आपके अधिकार, आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके दरवाजे पर पहुंच कर दिए जाने की सोच है। साथ ही वैसे लोग, जो सरकारी कार्यालयों तक किसी कारणवश नहीं पहुंच पाते हों, उन्हें सर्विस गारंटी अधिनियम के तहत आनेवाली सेवाओं का लाभ भी त्वरित गति से कैंप के माध्यम से दिया जा रहा है। साहिल अंसारी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, अतः ऑनलाइन की प्रक्रिया में न जाते हुए उन्हें मैनुअल प्रोसेस के जरिए जांचोपरांत इनकम सर्टिफिकेट जारी किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों में लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।“

बोकारो की जूली को मिला तत्काल ई-श्रम कार्ड तो कैंप में उपस्थित अन्य लोगों को भी कार्ड के लिए किया प्रेरित

एक अन्य मामले में बुधवार को चास नगर निगम के वार्ड संख्या 11 में आयोजित शिविर में वार्ड निवासी श्रमिक जूली देवी को तत्काल ई-श्रम कार्ड जारी किया गया। जूली को जब उनका इ-श्रम कार्ड मौके पर जारी किया गया, तब वो इतनी खुश हुईं कि वह उपस्थित अन्य श्रमिकों को भी ई-श्रम पंजीकरण के लिए प्रेरित करने लगीं। उन्होंने श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि सरकार से प्राप्त होनेवाली सभी सुविधाएं उन्हें इससे मिल सकेंगी। स्वास्थ्य/ दुर्घटना बीमा से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक की छात्रवृति का लाभ मिलेगा। जूली ने बताया कि ई-श्रम कार्ड के लिए वह कई दिनों से प्रयास कर रही थीं। आज आपके अधिकार, आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के कैंप के जरिए उन्हें तत्काल कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकार आम लोगों के द्वार आई है। सभी तरह की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपके अधीकार, आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से दिया जा रहा है। श्रीमती जूली देवी भी ई श्रम कार्ड का आवेदन लेकर शिविर पहुंची थी, जिसे सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए हाथों हाथ ई श्रम कार्ड निर्गत किया गया।

अब तक 7,52,000 से अधिक आवेदन प्राप्त, 3,55,000 से अधिक का निष्पादन

आपके अधिकार, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 7,52,000 से अधिक आवेदन कैंपों के माध्यम से प्राप्त हो चुके हैं। जिनमें 3, 55,000 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। ये आंकड़े 01 दिसंबर अपराह्न 05 बजे तक के हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआठ रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, 30% से घटाकर 19.4% कर दी VAT की दर
Next Article महिला पुलिस  को Gender बदलने की मिली इजाजत, बनेगी पुरुष

Related Posts

Headlines

‘मैनेज करो वरना अंजाम समझ से परे होगा’… फायरिंग के बाद आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
झारखंड

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

‘मैनेज करो वरना अंजाम समझ से परे होगा’… फायरिंग के बाद आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.