Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना वायरस के खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर लॉकडाउन की घोषणा
दुनिया

कोरोना वायरस के खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर लॉकडाउन की घोषणा

December 3, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अब तक के 10 बड़े अपडेट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को खौफजदा कर दिया है. इस वैरिएंट ने अपनी शुरुआत जरूर साउथ अफ्रीका से की, लेकिन अब ये कई देशों तक अपनी पैठ जमा चुका है. इस एक वैरिएंट ने फिर कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा कर दी है. आइए ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अब तक के 10 बड़े अपडेट जानते हैं-

1. ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला साउथ अफ्रीका में 24 नवंबर को सामने आया था. उस समय ही वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि उनके देश में कोरोना का एक नया वैरिएंट पाया गया है जो 30 से ज्यादा बार म्यूटेट हुआ है. ऐसा डर है कि ये वैरिएंट दूसरे वैरिएंट की तुलना में काफी तेजी से फैल सकता है.

2. साउथ अफ्रीका की बात करें तो वहां पर ओमिक्रॉन वैरिएंट ने कहर बरपा रखा है. स्थिति इतनी खराब है कि वहां पर लेवल 1 स्टेज का लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में भी 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं चरमराती दिख रही हैं.

3. इस समय कई देशों ने साउथ अफ्रीका पर ट्रैवल बैन लगा दिया है. WHO ने इस फैसले की पैरवी नहीं की है, लेकिन वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई देश ये कदम उठा रहे हैं. इनमें अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, थाइलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर जैसे कई देश शामिल हैं.

4. WHO ने ओमिक्रॉन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न माना है. अभी तक इस वैरिएंट को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी आशंका जताई गई है कि ये वैक्सीन के असर को कम कर सकता है. लो टेस्टिंग और टीकारकरण को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है.

5. बात अब भारत की करते हैं, जहां पर केंद्र सरकार की तरफ से ओमिक्रॉन खतरे के बीच ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है. नई एडवाइजरी के मुताबिक जो भी यात्री एट रिस्क वाले देशों से भारत आएंगे, उनका एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट किया जाएगा. वहीं अगर वे पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो उन्हें आइसोलेट भी किया जाएगा और उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा.

6. अब केंद्र ने अपने स्तर पर तो कुछ निर्देश दिए ही हैं, राज्य सरकारें भी सख्ती दिखा रही हैं. इसी कड़ी में सिक्किम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने विदेशी नागरिकों की एंट्री पर ही बैन लगा दिया है. सिक्किम में 15 दिसंबर तक कोई भी विदेशी नागरिक नहीं जा पाएगा.

7. दूसरे राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एट रिस्क देश से आने वाले यात्रियों को सात दिन के क्वारंटीन में रहना पड़ेगा. इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट भी अनिवार्य कर दिया गया है. अगर कोई शख्स पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा और फिर सात दिन बाद दोबारा टेस्ट होगा.

8. यूपी में भी हर बस-रेलवे स्टेशन पर टेस्ट की सुविधा कर दी गई है, वहीं थर्मल स्कैनिंग पर भी जोर दिया जा रहा है. सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एयरपोर्ट पर खुद जाकर स्थिति का जायजा लें. ये सुनिश्चित किया जाए कि हर यात्री की स्कैनिंग हो.

9. अब इस सख्ती के बीच देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है. कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आ गए हैं. एक शख्स तो बीते दिनों साउथ अफ्रीका से आया था, वहीं दूसरा शख्स एक स्वास्थ्यकर्मी है जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. कहा गया है कि दोनों की स्थिति ठीक है और सिर्फ हल्का बुखार है.

10. ओमिक्रॉन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन डॉक्टरों ने सावधान रहने की अपील की है. मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहान ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं और लोगों को इससे सावधान रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति 18 से 20 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर सकता है. डॉक्टर त्रेहान ने इसके पीछे का कारण बताया कि ओमिक्रॉन का R नॉट वैल्यू अन्य वैरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG BREAKING: काँग्रेस में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
Next Article मुसीबत ऐसी की विमान को धक्का लगाने पर मजबूर हुए पैसेंजर्स, जानें क्यों?

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.