Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 04:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकार की प्राथमिकता में किसान, श्रमिक और गरीब : हेमंत सोरेन
झारखंड

सरकार की प्राथमिकता में किसान, श्रमिक और गरीब : हेमंत सोरेन

December 3, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-मुख्यमंत्री ने चाईबासा के सेरेंगसिया में शहीद स्थल पर शहीदों को किया नमन

-आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Advertisement

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में किसान, गरीब, श्रमिक एवं अन्य जरूरतमंद शामिल हैं। सरकार की योजना जरूरतमंद लोगों के लिए बनती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि सरकार आपके समक्ष जाकर योजनाओं की जानकारी और उससे आप सभी को आच्छादित करेगी, ताकि ग्रामीण के बीच स्वरोजगार का सृजन एवं उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हो सके।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को चाईबासा के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा शहीदों के ताकत पर झारखण्ड बना है। पूर्वजों के सपने सोना झारखण्ड को वास्तविक सोना झारखण्ड का रूप दें।

झारखण्ड को संवारने में लगी है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । इस सिलसिले में नियुक्ति नियमावली तैयार कर ली गई है तथा बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । गुवा में शहीद के परिजनों को नौकरी दी गई। सरकार सिपाही भर्ती में पहले शारीरिक और बाद में लिखित परीक्षा के लिए नियमावली में बदलाव कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा नौकरी के अतिरिक्त और भी संभावनाएं हैं। योजनाओं के जरिए स्वरोजगार का सृजन किया जा सकता है। रोजगार सृजन योजना के तहत बड़े पैमाने पर लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार लोगों के कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी, इसका लाभ राज्य के युवा अवश्य लें। एक समय ऐसा आएगा जब हम खुद को और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कर सकेंगे।

सरकार देगी बाजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलाश ब्रांड के जरिये महिला समूह खाद्य सामग्री बनाने का कार्य कर रहीं हैं। इन खाद्य सामग्रियों का उत्पादन अधिक मात्रा में करने से सरकार उसे खरीद लेगी। सखी मंडल की महिलाएं इस ओर ध्यान दें। सरकार को अन्य राज्यों से मछली एवं स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा उपलब्ध करा रही है। युवा अंडा उत्पादन के व्यवसाय को अपनाएं। आपके जिला के उपायुक्त एक समझौता कर उसे खरीद लेंगे। यही अंडा हमें अन्य राज्य से मंगवाना पड़ता है। सरकार आपके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने को तत्पर है।

इस अवसर पर मंत्री महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग जोबा मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल मनोज कुमार,उपायुक्त चाईबासा अनन्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक चाईबासा अजय लिंडा एवं अन्य उपस्थित थे।

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास

चाईबासा के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया के फुटबॉल मैदान में आयोजित “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान 7,78,90,743 रुपये की लागत से कुल 16 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1,08,66,373 रुपये की लागत से निर्मित दो योजनाओं के लोकार्पण किया गया।

शिलान्यास

-जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जैंतगढ़ पंचायत के शिव मंदिर से पंचायत भवन होते हुए हाई स्कूल तक 2490 फिट पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹34,50,692

-जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत करंजिया पंचायत के ग्राम सोनापोसी स्कूल के सामने से सोनापोसी टोला लोहाबेड़ा तक 1620 पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹26,50,300

-टोंटो प्रखंड अंतर्गत ग्राम सेरेंगसिया मैं मुख्य पथ से पदमपुर स्कूल तक एक किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹61,23,500

-जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के डीपाशाही चौक से हो टोला तक 2000 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹38,76,800

-टोंटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया पंचायत के सेरेंगसिया फुटबॉल मैदान में गार्डवाल निर्माण, लागत ₹15,25,600

-जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के जगन्नाथपुर बाजार परिसर में जर्जर अवस्था में स्थित शेड के स्थान पर 06 अदद् पक्का सेड निर्माण, लागत ₹72,57,500

-टोंटो प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टोपाबेड़ा में दो वर्ग कक्ष का भवन निर्माण, लागत ₹18,68,900

-जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, हेस्सापी में दो वर्गकक्ष का भवन निर्माण, लागत ₹18,68,900

– ग्राम बड़ालिसिया टोला हेस्साबासा कमशीन दाराईबुरु घर चौक से कोन्दोवा नदी तक 3000 फिट पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹75,27,023

-ग्राम तोंडागंहातु टोला बुरुसाई में रोजो तिरिया घर के पास से नोगा दिग्गी घर तक 1000 फिट पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹16,77,709

-मालुका पंचायत के ग्राम जिन्तुगाड़ा से बन्दासाई तक 1500 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹35,21,622

-जगन्नाथपुर पंचायत के ग्राम जगन्नाथपुर के ढीपासाई चौक से जगन्नाथपुर सब स्टेशन तक 2500 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹44,67,056

-कलाईया पंचायत के ग्राम कलाईया विश्व बैंक सड़क के संग्राम तिरिया दुकान से कृष्णा तिरिया घर तक 3000 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹29,41,950

-मालुका पंचायत के ग्राम जिन्तुगाड़ा से धुरलीपी कृष्णा सिंकु के घर के सामने से लावापी होते हुए मालुका रेलवे स्टेशन तक 1 किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹98,93,341

-कलाईया पंचायत के ग्राम कलाईया अंतर्गत आरईओ सड़क से दिरीसाई टोला तक 1 किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण, लागत ₹89,43,458

कलाईया पंचायत के ग्राम केंदुवा नाला में मान सिंह तिरिया के खेत में चेक डैम निर्माण, लागत ₹72,96,392

लोकार्पण

-सेरेंगदा पंचायत भवन से दिउरीसाई गांव तक पीसीसी पथ निर्माण तथा दो अदद् पुलिया का निर्माण, लागत ₹55,80,276

-टोंटो प्रखंड अंतर्गत नीमडीह पंचायत अंतर्गत नीमडीह के सुंडी सुरनिया ग्राम में स्थित पुलिया का पहुंच पथ निर्माण, लागत ₹52,86,096

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतलवार लेकर घर में घुसा चचेरा भाई, परिवार के 4 मेंबर्स को बेरहमी से मार डाला
Next Article अगर इस नेता की बात मान लेते तो आज बिहार के सीएम होते तेजस्वी यादव!

Related Posts

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.