Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»राज्य के चार जिलों में दोबारा स्कूल बंद करने के आदेश, इलाकों में इन चीजों पर लगाई रोक
देश

राज्य के चार जिलों में दोबारा स्कूल बंद करने के आदेश, इलाकों में इन चीजों पर लगाई रोक

December 4, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

चंडीगढ़। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर हरियाणा के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में आगामी आदेशों तक दोबारा स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पहले भी इन जिलों में स्कूलों को बंद किया था, लेकिन प्रदूषण कम होने के बाद खोल दिया गया था।

पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों में स्कूल बंद करने के लिए कहा गया है। निर्माण कार्य नहीं होंगे, डीजल के जेनरेटर भी नहीं चलेंगे प्रदूषण कम करने के लिए एनजीटी की ओर से राज्य सरकारों को हिदायत दी गई हैं।

हरियाणा के भी एनसीआर के सभी 14 जिलों में निर्माण कार्य बंद कर दिए हैं। इन जिलों में प्लंबर, मकानों की आंतरिक सज्जा, बिजली और बढ़ई के काम जारी रहेंगे। इन कामों के करने से प्रदूषण नहीं फैलेगा। बता दें कि हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ गया है। अधिकतर शहरों में हवा सांस लेने लायक नहीं रही है। इससे पहले भी एनसीआर के शहरों में स्कूूलों को बंद कर दिया था।

इसके बाद एक दिसंबर को स्कूूल खुले थे, लेकिन प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद हरियाणा सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। एनजीटी की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य सरकारों को हिदायतें दी गई हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पर्यावरण विभाग ने एनसीआर में पडऩे वाले प्रदेश के सभी 14 जिलों में निर्माण कार्य बंद कर दिए हैं, ताकि उनसे उडऩे वाली धूल की वजह से प्रदूषण न बढ़े।

एनसीआर में हरियाणा के 14 जिले आते हैं। इनमें सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, झज्जर, भिवानी, जींद, पानीपत, करनाल, मेवात, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ शामिल है। हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक इन 14 जिलों में सभी तरह की निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकार ने संबंधित जिलों के डीसी को ये आदेश सख्ती से लागू कराने को कहा है। हालांकि प्लंबिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, बिजली फिटिंग और बढ़ईगीरी जैसे बिना प्रदूषण वाले काम पर यह रोक लागू नहीं होगी। इसके अलावा एनसीआर और आसपास के क्षेत्र के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जिन गतिविधियों को चालू रखने की अनुमति दी गई है, उस पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।

हरियाणा सरकार ने एयर पॉल्यूशन में सुधार होने तक एनसीआर में आते 14 जिलों में सभी तरह के डीजल जनरेटर सेट चलाने पर भी रोक लगा दी है। इसमें वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से छूट दी गई। आपातकालीन गतिविधियों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। निर्बाध बिजली सप्लाई के आदेश हरियाणा सरकार ने बिजली वितरण निगम को हरियाणा के एनसीआर में आने वाले जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके लिए सभी जरूरी कदम तत्काल उठाने को कहा गया है ताकि किसी उपभोक्ता को डीजल जनरेटर सेट चलाने की जरूरत ही न पड़े।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधायक कोचे मुंडा की बहू की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
Next Article आज और कल झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश, चक्रवात जवाद आज से मचाएगा तबाही

Related Posts

Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

32 साल का तजुर्बा और कानून की बारीक समझ, अब जोबी वीपी संभालेंगे CCL के HR की कमान

November 11, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.