Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 09:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधायक कोचे मुंडा की बहू की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
झारखंड

विधायक कोचे मुंडा की बहू की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी

December 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूंटी। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा की बहू लीपन मुंडाइन की शुक्रवार को इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। विधायक की बहू की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह लीपन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। तबीयत में सुधार नहीं होने की खबर मिलते ही विधायक कोचे मुंडा सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस देने का अनुरोध किया, पर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उचित इलाज नहीं मिलने के कारण लीपन देवी की मौत हो गयी।

विधायक ने सदर अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी डीसी को दी और कहा कि गरीबों के इलाज में अस्पताल प्रबंधन ध्यान नहीं देता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। विधायक कोचे मुंडा की बहू की मौत की खबर सुनकर सांसद प्रतिनधि मनोज कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत में विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि राज्य में एक ओर गरीब तबके के लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं और राज्य सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर जनता की हिमायती बनने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी गरीबों को न तो इलाज की सुविधा मिल रही है और न ही कोई सुविधा। उन्होंने कहा कि यदि समय से सदर अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस उपलब्ध करा देता, तो शायद उनकी बहू लीपन मुंडाइन की जान बच जाती।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुनहरा मौका: कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 92 हजार तक मिलेगी सैलरी
Next Article राज्य के चार जिलों में दोबारा स्कूल बंद करने के आदेश, इलाकों में इन चीजों पर लगाई रोक

Related Posts

Headlines

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.