WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। चक्रवाती तूफान जवाद को देखते हुए मौसम विभाग ने 4 और 5 दिसंबर को झारखंड के कई इलाके में बारिश होने की संभावना जतायी है. इसके लिए लोगों को सतर्क रहने को कहा है. इसके तहत झारखंड के दक्षिणी क्षेत्र यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
इसके अलावा उत्तर-पूर्वी झारखंड के तहत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में बारिश होगी. वहीं निकटवर्ती झारखंड के मध्य भाग यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में भी बारिश की संभावना जतायी है. 6 दिसंबर के बाद सुबह में कोहरा रहेगा, लेकिन आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

