Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 11:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्खनन कार्य में 75 प्रतिशत मानव बल झारखंड का होगा : हेमंत सोरेन
झारखंड

उत्खनन कार्य में 75 प्रतिशत मानव बल झारखंड का होगा : हेमंत सोरेन

December 4, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

राज्य एवं केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से शीघ्र ही राज्य के छह और कोल ब्लॉकों में उत्खनन कार्य प्रारंभ होगा

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम. नागराजू ने मिलाकर झारखंड राज्य में अवस्थित 29 कोल ब्लॉकों को चालू करने के संबंध में बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य के 29 कोल ब्लॉकों में से तीन कोल ब्लॉक में पहले से ही उत्खनन कार्य प्रारंभ है तथा आने वाले कुछ महीनों में केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से केरेडारी, चट्टी बरियातू, बदाम, तुबेद, टोकीसूद एवं लोहारी कोल ब्लॉक में उत्खनन कार्य शीघ्र ही चालू हो सकेगा। केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी रखी गई की इन छह कोल ब्लॉकों में उत्खनन कार्य प्रारंभ करने को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही इन छह कोल ब्लॉकों में उत्खनन कार्य प्रारंभ हो सके यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम. नागराजू को निर्देशित किया कि विभिन्न कोयला उत्खनन कंपनियों के आवंटियों को झारखंड एक्ट का पालन कराना सुनिश्चित किए जाएं। राज्य सरकार के नियम के अनुसार उत्खनन कंपनियों में कार्यरत 75 प्रतिशत मानव बल झारखंड के हों, यह प्राथमिकता के तौर पर सुनिश्चित की जाए। केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभिन्न कोयला उत्खनन कंपनियों के आवंटियों के साथ बैठक कर राज्य के ही 75 प्रतिशत मानव बल उत्खनन कार्य करेंगे। यह अनुपालन किए जाने का निर्देश केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा दिए जाएंगे।

केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह बात रखी कि पाकुड़ जिला स्थित पछवारा कोल ब्लॉक से दुमका तक नया रोड बनाने का कार्य राज्य सरकार करे। इससे ट्रांसपोर्टिंग सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण करने से वहां के वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बेहतर यह हो सकता है कि केंद्र सरकार उस रूट में डेडीकेटेड रेलवे लाइन निर्माण करने का कार्य करे ताकि आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। बैठक में कई और कॉल ब्लॉक को चालू करने को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जाने पर विशेष चर्चा की गई।

इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव एल.ख्यानगते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खान सचिव पूजा सिंघल, खान निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ कोर्ट में गवाही देने पहुंची महिला, पति ने सरेआम धूना
Next Article पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र के काफिले पर हमला

Related Posts

झारखंड

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026
Headlines

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
Headlines

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.