Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»रामगढ़ कोर्ट में गवाही देने पहुंची महिला, पति ने सरेआम धूना
Headlines

रामगढ़ कोर्ट में गवाही देने पहुंची महिला, पति ने सरेआम धूना

December 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

फैमिली कोर्ट में पति के खिलाफ ही गवाही देने भाई के साथ पहुंची थी महिला

रामगढ़। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में गवाही देना एक महिला को काफी भारी पड़ गया। कोर्ट के बाहर ही उसके पति ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। साथ ही बीच-बचाव करने आए महिला के भाई को पति और उसके दोस्तों ने धो डाला। यह मामला देख वहां वकीलों और आम नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मामले में रामगढ़ थाने में पीड़िता रीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कुज्जू ओपी क्षेत्र के तोपा निवासी रीता देवी ने बताया कि उसने अपने पति संदीप सिंह के खिलाफ भरण पोषण वाद 1/2020 दायर किया था। उसका पति रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोना गांव का रहने वाला है। उसके द्वारा उसका ख्याल नहीं रखा जा रहा था जिसकी वजह से उसे अपने मायके में शरण लेनी पड़ी। लेकिन उसके खुद के भरण-पोषण के लिए उसके पति के द्वारा कोई खर्च नहीं दिया जा रहा था। यह मामला न्यायालय में लंबित था।

शनिवार को फैमिली कोर्ट में उसकी गवाही होने वाली थी। वह अपने भाई दीपक सिंह के साथ गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट से निकलने के बाद जैसे ही वह अपने वकील से मिलने के लिए पहुंची, उसी दौरान बीच रास्ते में उसके पति संदीप सिंह ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता का भाई दीपक सिंह भी जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो संदीप सिंह और उसके दोस्तों ने मिलकर उसकी भी धुनाई कर दी। इस पूरे मारपीट की घटना का वीडियो भी वहां मौजूद भीड़ में शामिल लोगों के द्वारा बनाया गया है। साथ ही वकीलों ने भी उस घटना को देखा है। रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleNH-31 पर भयानक सड़क हादसे में दो की मौत, सात की हालत नाजुक
Next Article उत्खनन कार्य में 75 प्रतिशत मानव बल झारखंड का होगा : हेमंत सोरेन

Related Posts

Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.