WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय ब्रिगेडियर बी.जी.पाठक (अ.प्रा) ने मुलाकात कर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर देश की सशस्त्र सेनाओं के सभी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक–कल्याण के लिए अंशदान भी किया। मौके पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी.के.झा (अ.प्रा), स्टेट मैनेजर जवान भवन मेजर रामायण सिंह (अ.प्रा) एवं जिला सैनिक कल्याण निदेशालय के अकाउंटेंट सूबेदार वी.के.सिंह (अ.प्रा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


