Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 06:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: IAS बनकर दिखाओ नहीं तो रिश्ता खत्म…, पति ने सुहागरात में पत्नी के सामने रखी शर्त और फिर…
झारखंड

झारखंड: IAS बनकर दिखाओ नहीं तो रिश्ता खत्म…, पति ने सुहागरात में पत्नी के सामने रखी शर्त और फिर…

December 7, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जमशेदपुर।  झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने सुहागरात में ही अपनी पत्नी (Wife) के सामने ऐसी शर्त रख दी जिससे मामला तलाक (Talaq) तक पहुंच गया. पत्नी ने इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हैरत की बात तो ये है कि, शादी के बाद पति-पत्नी एक दिन भी साथ नहीं रहे. मामला पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के पोटका थाना इलाके का है.

पत्नी के सामने रखी अजीब शर्त 
दरअसल, एक युवती की शादी 18 जून 2018 को परसुडीह के जयमाल मंडल के साथ हिन्दु रीति रिवाज के साथ हुई थी. जयमाल एमबीए की पढ़ाई करने के बाद बैंक में नौकरी करता है. शादी के बाद सुहागरात में ही पति ने पत्नी के सामने अजीब शर्त रख दी, जयमाल ने पत्नी से कहा कि 2 साल में आईएएस बनकर दिखाओ नहीं तो रिश्ता खत्म. पत्नी को तो पहले पहल ये मजाक लगा. लेकिन, इसके बाद जयमाल घर से चला गया और वापस नहीं लौटा.

ससुराल वाले देने लगे ताना 
पत्नी का कहना है कि घर से जाने के बाद जयमाल ने उसके साथ कोई संपर्क नहीं किया. उसने फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हुई. परिवार की इज्जत बचाने के लिए उसने ये बात किसी को नहीं बताई. हालात यहां तक पहुंच गए कि ससुराल वाले भी उसे ताना देने लगे. इसी बीच पति की तरफ से कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी गई, ये जानने के बाद तो पीड़ित पत्नी के होश ही उड़ गए.

पिता ने कही बड़ी बात 
युवती के पिता का कहना है कि उनकी एक ही बेटी है. जयमाल गोल्ड मेडलिस्ट है और बैंक में नौकरी करता है. दामाद ने बेटी की जिंदगी खराब कर दी है. पिता का कहना है कि शादी में जो सामान दिया था वो भी उनके घर पर ही पड़ा हुआ है, वो चाहते हैं कि दोनों साथ रहें और किसी तरह का विवाद ना हो. इस बीच तलाक की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पत्नी बेहद काफी तनाव में है. शादी को तीन साल बीतने के बाद भी उसे अब तक पत्नी का दर्जा नहीं मिला है. फिलहाल, पत्नी अब अपने पति को सजा दिलाना चाहती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंसद में सरकार ने बताया प्लान, पूरे देश में होगी पेट्रोल-डीजल की एक कीमत?
Next Article झारखंड में आठ पुलिस प्रभारियों के तबादले

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.