Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकार खोलने वाली है महिलाओं के लिए शराब की दुकानें?
Headlines

सरकार खोलने वाली है महिलाओं के लिए शराब की दुकानें?

December 8, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एमपी। सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि मुंबई और दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकानें खोली जाएंगी.

दरअसल, इस दावे के साथ सबूत के तौर पर लोग एक अखबार की खबर शेयर कर रहे हैं, जिसका शीर्षक है- ‘महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलेगी सरकार’. खबर में अंदर लिखा है कि इस योजना की शुरुआत भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर से की जाएगी.

एक फेसबुक यूजर ने इस खबर को पोस्ट करते हुए बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा- ‘और कुछ लोग कहते हैं कि भाजपा सरकार काम नहीं करती.’

जांच में पाया गया कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए एमपी में अलग से शराब की दुकानें खोले जाने की जो खबर वायरल है, वो हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि फरवरी 2020 की है. उस वक्त मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी. इसके साथ ही, जब ये खबर मीडिया में आई थी तो एमपी की तत्कालीन सरकार ने इसका खंडन भी किया था. प्रदेश की वर्तमान शिवराज सरकार ने भी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है.

इस खबर को शेयर करते हुए बहुत सारे लोग बीजेपी और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का मजाक उड़ा रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल खबर पोस्ट करते हुए लिखा, “शिवराज मामा की ओर से अपनी बहनों और भांजियों के लिए विशेष तोहफ़ा. #Mama_Cares”

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने खबर को बताया था अफवाह

पिछले साल जब ये खबर वायरल हुई थी, तो उस समय की मध्य प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने इसे अफवाह बताया था. ‘ईटीवी भारत’ और ‘राजस्थान पत्रिका’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकानें खोलने की कोई नीति नहीं बनाई गई है.

वर्तमान में भी नहीं है ऐसी कोई योजना

पड़ताल के दौरान एक फेसबुक पोस्ट के जरिये हमें पता चला कि हाल ही में भोपाल, मध्य प्रदेश के एक समाज सेवक जकी अहमद ने एमपी में महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोले जाने की खबर को लेकर एक आरटीआई दाखिल की थी. एमपी के आबकारी विभाग ने इसके जवाब में बताया है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव विभाग के पास नहीं आया है. जकी ने आबकारी विभाग के जवाब की एक कॉपी ‘आजतक’ को भी भेजी जिसे नीचे देखा जा सकता है.

आबकारी विभाग के ग्वालियर स्थित मुख्यालय में आबकारी आयुक्त राजीव चन्द्र दुबे ने ‘दी लल्लनटॉप’ वेबसाइट को बताया कि फिलहाल मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए अलग शराब की दुकानें खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

साफ है कि महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकानें खोले जाने की ये खबर करीब डेढ़ साल पहले आई थी जब कमलनाथ एमपी के मुख्यमंत्री थे. उस वक्त भी सरकार ने इसका खंडन किया था. इस पुरानी खबर को अब हाल-फिलहाल का बताते हुए एमपी की शिवराज सरकार पर तंज कसा जा रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनर्मदा नदी पार कर लिए सात फेरे, नाव पर ही सजा दूल्हा-दुल्हन का स्टेज
Next Article जिंदगी की जंग लड़ रही दुल्हन, स‍िरफ‍िरे ने ससुराल जाते समय मारी थी गोली

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.