Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 12:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तान समेत विश्व के कई देशों ने जताई संवेदना
देश

सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तान समेत विश्व के कई देशों ने जताई संवेदना

December 9, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मास्को/इस्लामाबाद/तेल अवीव/मॉस्को/कैनबरा। भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बुधवार दोपहर एक विमान हादसे में निधन से जहां पूरा देश मर्माहत है, वहीं विश्व के कई देशों ने जनरल रावत के असमय निधन पर शोक जताया है। सीडीएस विपिन रावत का सैन्य हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास क्रैश हो गया जिसमें 14 लोग सावर थे। भारतीय वायुसेना ने बताया कि इस दुर्घटना में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय हस्तियों के साथ-साथ अन्य देश भी इस दुख की घड़ी में भारत के साथ हैं और जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। जनरल रावत के निधन पर पाकिस्तान के चेयरमेन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी लेफ्टिनेंट जनरल नदीम राजा और चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

रूस के राजदूत ने अपने शोक संदेश में लिखा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और 11 अन्य अधिकारियों के दुखद निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। भारत ने अपना महान देशभक्त और समर्पित नायक खो दिया है।

इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों के निधन पर इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठान की ओर से संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं और भारत के लोगों एवं भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के प्रति अपना व्यक्तिगत दुख व्यक्त करना चाहता हूं।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने अपने शोक संदेश में लिखा कि इस दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। ताइवान इस मुश्किल घड़ी में भारत के साथ है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि तमिलनाडु में दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं श्रीलंका के लोगों की ओर से उनके परिवारों और सभी भारतीयों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और अन्य के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। जनरल रावत के कार्यकाल के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंध काफी मजबूत हुए हैं।

भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने कहा कि भारत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों का निधन हो गया। मैं और भूटान के लोग भारत और शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं। आपको इस त्रासदी को सहन करने की शक्ति मिले।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: जानें आज का भविष्यफल, परेशानियों से बचने के लिए क्या उपाय करने पड़ेंगे
Next Article बिना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाये पाएं दोनों डोज का सर्टिफिकेट

Related Posts

Headlines

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
Headlines

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
Headlines

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.