WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
उज्जैन। उज्जैन में गुरुवार रात को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत होे गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसके कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मोहनलाल कुशवाह और उसकी पत्नी सुमित्रा के रूप में हुई है। दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से उज्जैन आए थे। मोहनलाल कुशवाह न्यू इंदिरानगर के रहने वाले थे। वह दोने-पत्तल बनाने का काम करते थे।

