WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जैसलमेर। बाड़मेर से फायरिंग अभ्यास में भाग लेने के लिए किशनगढ़ फायरिंग रेंज जैसलमेर आए 50वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों का वाहन गुरुवार रात भारत-पाकिस्तान बार्डर स्थित किशनगढ़ फायरिंग रेंज में पलट गया। इससे एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई तथा दो जवान गंभीर घायल हो गए।
तीनों को सेना के दूसरे वाहन की मदद से रामगढ़ अस्पताल लाया गया। रामगढ़ अस्पताल में एक जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं दो को गंभीर अवस्था में सेना के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलि के अनुसार गाड़ी पलटने के मामले में तीन जवानों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें से एक जवान वीरेंद्र कुमार सिंह (38) की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल दिनेश मिस्त्री (28) और टी तमंग (31) को सेना के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

