WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कैंप में हवलदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हवलदार रैंक के सिपाही की पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के रूप में हुई, जो द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। आज तड़के 4:30 बजे उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें श्रीनगर के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।
एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के बनिहाल आर्मी कैंप में मेजर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मेजर परविंदर सिंह दिल्ली के प्रियदर्शिनी विहार के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल AK 47 से खुद को गोली मारी।

