Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 5वीं क्लास की बच्ची ने ‘क्राइम पेट्रोल’ से सीखा फांसी लगाना! फिर किया सुसाइड
देश

5वीं क्लास की बच्ची ने ‘क्राइम पेट्रोल’ से सीखा फांसी लगाना! फिर किया सुसाइड

December 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

गुजरात। गुजरात के राजकोट में सोमवार को 5वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची ने खुदकुशी कर ली. परिजनों की गैर-मौजूदगी में मासूम ने यह कदम उठाया. परिजन आशंका जता रहे हैं कि उनकी बेटी ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी सीरियल देखा करती थी, यहीं से उसने खुदकुशी का तरीका सीखा होगा. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने बच्ची को भी खुद के साथ आने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. दोपहर के वक्त घर लौटे परिजनों ने बच्ची के रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक नहीं खुला. इसके बाद जब घर के पीछे की खिड़की से झांका गया तो बच्ची सीलिंग के हुक में दुपट्टे से लटकी हुई मिली. हालांकि, फंदे से उतारकर बच्ची को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित किया गया.

चारपाई और कुर्सी की मदद ली

परिजनों की गैर मौजूदगी में लड़की अपनी बड़ी चचेरी बहन के साथ घर में थी. जब बड़ी बहन ग्राउंड फ्लोर पर थी, तब छोटी अपने घर की पहली मंजिल पर अकेली थी. इसी दौरान उसने रूम में रखी एक चारपाई पर कुर्सी रखी और छत के हुक से दुपट्टा बांध आत्महत्या कर ली.

आखिर फांसी का फंदा लगाना कैसे सीखा?

दरअसल, हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि 10 साल की बच्ची को आखिर फांसी का फंदा लगाना कैसे आया? पूछताछ में मृतका की चचेरी बहन ने बताया कि उसकी छोटी बहन को टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ काफी पसंद था. वह पूरे दिन यही दो सीरियल्स देखा करती थी. हो सकता है कि उसने आत्महत्या करने का तरीका इन्हीं सीरियल्स से सीखा होगा. हालांकि, परिवार अब तक पूरी तरह यह नहीं समझ पाया है कि बच्ची ने खुदकुशी का यह कदम क्यों उठाया? पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंगलवार का राशिफल: आज इन राशि धारकों को लेना होगा समझदारी से काम वरना होगी बड़ी मुसीबत
Next Article इंडोनेशिया में देर रात आया 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.