WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ में मंगलवार की सुबह दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक मनोज पांडे साइकिल से कोयला ले जा रहा था। इसी दौरान रांची से हजारीबाग की ओर आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। बताया गया कि युवक चरही का रहने वाला था।

