Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वृद्ध की पीटाई के बाद मौत, चतरा के सदर सीओ पर लगा हत्या का आरोप
झारखंड

वृद्ध की पीटाई के बाद मौत, चतरा के सदर सीओ पर लगा हत्या का आरोप

December 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

चतरा। चतरा जिले में सदर अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत भागीरथ प्रसाद पर हत्या का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के लोगों का दावा है कि गत 15 दिसंबर को अंचल अधिकारी ने सदर प्रखंड के जांगी गांव निवासी महेश प्रसाद ( 70) की जमकर पिटाई की दी। इसमें वह बेहोश हो गए। चतरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर वृद्ध को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

इस संबंध में चतरा उपायुक्त अंजली यादव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सीओ की ओर से कोई सफाई नहीं दी जा रही। वह फोन रिसीव नहीं कर रहे। मरने वाले वृद्ध के बेटे परमानंद दांगी का आरोप है कि अंचल अधिकारी की पिटाई से उनके पिता की मौत हुई है। दूसरी ओर अंचल अधिकारी के कार्यालय की तरफ से अनाधिकारिक तौर पर पूरे आरोप को पूरी तरह से खारिज किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वृद्ध के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। ग्रामीण एवं मरने वाले वृद्ध के परिजन निराधार आरोप लगा रहे हैं। वृद्ध की मौत के बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल गए हैं।

जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने अंचल अधिकारी से शिकायत की थी कि महेश प्रसाद सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर बाउंड्री करा रहे हैं। अंचल अधिकारी इसी मामले की जांच के लिए 15 दिसंबर को वहां गए थे। आरोप लगाया जा रहा है कि जांच के क्रम में अधिकारी इतने उग्र हो गए कि उन्होंने वृद्ध की पिटाई कर दी।

 

पिटाई के बाद से वह बेहोशी की हालत में चले गए थे। सदर अस्पताल, चतरा के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें के लिए रेफर किया था। मृतक के पुत्र परमानंद दांगी ने बताया कि 16 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां पर स्थिति में सुधार नहीं हुई। रांची ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह 6:30 बजे उनकी माैत हो गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखौफनाक मंजर : इराक में बाढ़ से 12 लोगों की मौत
Next Article गढ़वा: छापेमारी करने गए एसडीओ को कुचलने का प्रयास, डीसी ने दिए जांच के आदेश

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.