Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावधान! बेकाबू हो रहा ओमिक्रोन, ब्रिटेन में नए वैरिएंट से सात की मौत; लॉकडाउन की आई नौबत
दुनिया

सावधान! बेकाबू हो रहा ओमिक्रोन, ब्रिटेन में नए वैरिएंट से सात की मौत; लॉकडाउन की आई नौबत

December 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाशिंगटन। कोरोना वायरस के नवीनतम वैरिएंट ओमिक्रोन के खौफ से पूरी दुनिया में डर का माहौल है। अमेरिका और ब्रिटेन में कोविड संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्रिटेन में तीन गुना वृद्धि के साथ ओमिक्रोन संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा 10 हजार पार कर गया। ओमिक्रोन संक्रमितों में यह वृद्धि महज एक दिन में हुई है।

लोकप्रिय राक बैंड क्वीन के लीड गिटारिस्ट ब्रेन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को और 10,059 लोगों के नए वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी दी। शुक्रवार को इस वैरिएंट के संक्रमितों के 3,201 मामले सामने आए थे। देश में ओमिक्रोन से कुल संक्रमितों की संख्या 24,968 हो चुकी है। इस वैरिएंट से मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर सात हो चुकी है।

Advertisement

ब्रिटेन में शनिवार को कुल 90,418 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 125 की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने मीडिया से लाकडाउन लगाने संबंधी सवाल पर कहा कि हम आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। विज्ञानियों से विमर्श जारी है और स्थितियों पर नजर रख रहे हैं। जाविद ने कहा कि ओमिक्रोन से मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर सात हो गई है।

ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन में लाकडाउन संबंधी प्रतिबंध लागू करने को लेकर हो रहे विरोध के बीच ब्रेक्जिट मंत्री लार्ड डेविड फ्रास्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फ्रास्ट, यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन को बाहर निकालने संबंधी मामलों के प्रभारी थे। फ्रास्ट ने प्रधानमंत्री बोरिस जानसन को भेजे गए त्याग पत्र में लिखा कि हमें कोविड के साथ जीना सीखना होगा।

अमेरिकी सांसद का निधन

वाशिंगटन से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डग एरिक्सन का शुक्रवार को निधन हो गया। 52 वर्षीय एरिक्सन अल सल्वाडोर के दौरे के दौरान संक्रमित हो गए थे।

ब्रसेल्स में कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में रविवार को हजारों लोगों ने कोविड को लेकर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व में प्रदर्शनों के हिंसक होने के मद्देनजर सड़कों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की गई थी।

वहीं कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए जर्मनी ने ब्रिटेन से लौटने वाले लोगों को क्वारंटीन किए जाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं देश में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी, जानें- आने वाले दिनों के मौसम का हाल 
Next Article पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे प्रयागराज का दौरा, कार्यक्रम में दो लाख से अधिक महिलायें होंगी शामिल

Related Posts

Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Headlines

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.