Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 07:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात
देश

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

December 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

प्रयागराज/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विवाह के लिये लड़कियों की आयु 18 से बढ़ाकर 21 किये जाने के केन्द्र सरकार के निर्णय को देश की बेटियों के हित में बताया और कहा कि कुछ लोगों को इससे भी तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की उम्र बढ़ाने से उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने दो लाख से अधिक महिलाओं के बड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा और अधिकार की दिशा में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उप्र में विकास के लिए, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा, “आज प्रदेश में सुरक्षा भी है और अधिकार भी है। संभावनाएं भी हैं और व्यापार भी है।”

उन्होंने आगे कहा, “बेटियां भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए समय मिले, बराबर अवसर मिलें। इसलिए, बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है, लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है, ये सब देख रहे हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पांच साल पहले उप्र की सड़कों पर माफिया राज था। गुंड़ों के चलते सड़क पर बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल हुआ करता था। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की माताओं-बहनों के आशीर्वाद से उप्र को दोबारा कोई अंधेरे में नहीं धकेल पाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पक्षपात, डबल इंजन की सरकार, बेटियों के भविष्य को सशक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक और फैसला किया है। पहले बेटों के लिए शादी की उम्र कानूनन 21 साल थी, लेकिन बेटियों के लिए ये उम्र 18 साल ही थी।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि जन्म से पहले लड़कियों की हत्या न हो, हमने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप राज्यों की संख्या में लड़कियों के अनुपात में वृद्धि हुई है। उन्होंने आगे कहा कि बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले आज प्रयागराज में दो लाख से अधिक महिलाओं के बड़े कार्यक्रम में 1000 करोड़ रुपये की धनराशि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इससे स्वयं सहायता समूहों की लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को फायदा होगा। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के एक लाख से अधिक लाभार्थियों को धन हस्तांतरित किया, जो बालिकाओं को सहायता प्रदान करती है। उन्होंने 202 पूरक पोषण निर्माण इकाइयों की आधारशिला भी रखी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में गैरकानूनी ढंग से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अब खैर नहीं, डीसी ने दिए सेंटर सील करने के आदेश
Next Article खुफिया एजेंसियों और सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान के फर्जी खबरों के दुष्प्रचार अभियान को किया नष्ट 

Related Posts

देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Headlines

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मधुमक्खियों से बदली तकदीर : घूंघट की ओट से निकली दीदियां, खड़ा कर डाला 5.4 Cr का बिजनेस

October 22, 2026

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.