अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मंगलवार को कांके का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेसि था. वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेसि रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे तक स्थिति ऐसी ही रहेगी.
इसके बाद तापमान चढ़ सकता है. हालांकि उसके बाद अगले तीन-चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना है. इस दौरान सुबह में कोहरा और धुंध और बाद में समान्य रूप से आसमान साफ रहेगा
वैसे राज्य के अधिसंख्य जिलों का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 10 डिग्री सेसि से कम रहा. सबसे कम तापमान बोकारो थर्मल (बोकारो) और मेदिनीनगर (पलामू) का रहा. दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेसि के करीब रहा. वहीं अगर हम रांची जिले की बात करें तो कल 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि उससे पहले दिन यानी कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था.
मौसम विभाग की माने तो अभी राज्य में शीत लहर जारी रहेगी. लेकिन न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि मौसम शुष्क रहेगा.



