Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 07:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानें सबसे ज्यादा इंडिया क्या खाता है? देख लीजिए ये चौंकाने वाले रिपोर्ट
Headlines

जानें सबसे ज्यादा इंडिया क्या खाता है? देख लीजिए ये चौंकाने वाले रिपोर्ट

December 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। खान-पान के मामले में भारत विविधता के साथ समृद्ध परंपराओं वाला देश है. देश के अलग-अलग हिस्सों में डोसा (Dosa) से लेकर समोसा (Samosa) और खिचड़ी (Khichadi) से लेकर बिरयानी (Biriyani) तक हजारों डिशेज (Dishes) कई तरीके से तैयार की जाती हैं. लेकिन अगर यह पूछा जाए कि इंडिया सबसे ज्यादा क्या खाता है तो समोसा अन्य सभी व्यंजनों को पीछे छोड़ देता है. स्विगी (Swiggy) की एक हालिया रिपोर्ट से तो यही पता चलता है.

सबसे ज्यादा ऑर्डर हुए ये आइटम

स्विगी ने हाल ही में अपनी सालाना statEATstics रिपोर्ट का छठा संस्करण जारी किया है. इस रिपोर्ट के दिलचस्प आंकड़े यह बताते हैं कि भारतीय लोगों ने 2021 के दौरान किन डिशेज का ऑर्डर किया और देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजन क्या हैं. आंकड़ों के अनुसार, 2021 में भारतीय लोगों ने हर मिनट में बिरयानी के 115 ऑर्डर किये. इसके अलावा साल भर में भारतीयों ने इतने समोसे खा लिए, जो न्यूजीलैंड (Newzealand) की पूरी आबादी का कई गुना है. टमाटर कई डिशेज का जरूरी पार्ट है और 2021 में भारतीयों ने इतने टमाटर मंगाए, जिनसे 11 साल तक स्पेन का टोमैटिना फेस्टिवल (Tomatina Festival) मनाया जा सकता है.

समोसा है इंडिया का फेवरिट स्नैक्स

स्विगी की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में समोसा भारतीयों का सबसे प्रिय स्नैक्स रहा. साल भर में सिर्फ स्विगी पर समोसे के करीब 50 लाख ऑर्डर किए गए. यह न्यूजीलैंड की पूरी आबादी के बराबर है. समोसे की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे चिकन विंग्स (Chicken Wings) की तुलना में छह गुना अधिक ऑर्डर मिले.

पाव भाजी और गुलाब जामुन भी कम लोकप्रिय नहीं

समोसे के बाद पाव भाजी (Pav Bhaji) और गुलाब जामुन (Gulab Jamun) सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजन हैं. साल के दौरान लोगों ने पावभाजी के लिए 21 लाख ऑर्डर किए. गुलाब जामुन भी 21 लाख ऑर्डर के साथ संयुक्त रूप से दूसरा सबसे पसंदीदा व्यंजन बना है.

बिरयानी चार्ट को लगातार कर रहा बीट

बिरयानी के प्रति लोगों की दीवानगी लगातार बनी हुई है. एक साल पहले यानी 2020 में हर मिनट बिरयानी के 90 ऑर्डर मिले थे, जो बढ़कर 115 ऑर्डर हो गए. बिरयानी में भी चिकन बिरयानी (Chicken Biriyani) लोगों को अधिक पसंद आया है और इसे वेज बिरयानी (Veg Biriyani) की तुलना में 4.3 गुना अधिक ऑर्डर किया गया है. मजेदार है कि स्विगी पर करीब 4.25 लाख लोगों ने अपना पहला ऑर्डर चिकन बिरयानी का किया.

रात में ये स्नैक्स पसंद करते हैं इंडियन

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि रात के दौरान भारतीय लोग बाहरी व्यंजन अधिक पसंद करते हैं. रात के 10 बजे के बाद चीज-गार्लिक ब्रेड (Cheese Garlic Bread), पॉपकॉर्न (Popcorn) और फ्रेंच फ्राइज (French Fries) जैसे स्नैक्स के ऑर्डर अन्य डिशेज की तुलना में अधिक हो जाते हैं.

सब्जियों और फलों में टमाटर टॉप

फलों और सब्जियों में टमाटर, केला, प्याज, आलू और हरी मिर्च टॉप5 में हैं. पैकेज्ड फूड (Packaged Food) में देखें तो 2021 के दौरान स्विगी ने इंस्टैंट नूडल्स (Instant Noodles) के 14 लाख पैकेट, चॉकलेट के 31 लाख पैकेट और आइसक्रीम के 23 लाख टब का ऑर्डर किया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG NEWS: ओमिक्रॉन का खतरा, इस राज्य में फिर बंद होंगे स्‍कूल!
Next Article ढाई साल में 2.5 लाख लोगों ने खरीदी ये SUV कार, कीमत 7 लाख से कम

Related Posts

Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Headlines

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मधुमक्खियों से बदली तकदीर : घूंघट की ओट से निकली दीदियां, खड़ा कर डाला 5.4 Cr का बिजनेस

October 22, 2026

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.