Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 03:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BIG NEWS: ओमिक्रॉन ने बढ़ाई सरकार की चिंता! प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बैठक
देश

BIG NEWS: ओमिक्रॉन ने बढ़ाई सरकार की चिंता! प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बैठक

December 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार को कोविड-19 की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक करेंगे. समाचार एजेंसी ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. हालांकि इस बैठक में राज्य सरकारों के शामिल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के अब तक 213 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें 90 लोग ठीक भी हुए हैं. ये मामले 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम मोदी भी पहले भी कई बैठक कर चुके हैं और उनमें अधिकारियों और राज्य सरकारों को निर्देश दिए जाते रहे हैं. इससे पहले ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगने के बाद प्रधानमंत्री ने एक बैठक में अधिकारियों को ‘प्रोएक्टिव’ रहने और संभावित खतरों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने की योजना की समीक्षा करने का निर्देश दिया था.

पीएम मोदी ने पिछली बैठक में कहा था कि नए खतरे को देखते हुए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने जैसी उचित सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने ने ‘जोखिम वाले’ देशों के रूप में चिह्नित किए गए देशों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय आगमन की निगरानी और दिशानिर्देशों के अनुरूप यात्रियों की जांच की आश्यकता पर जोर दिया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को किया अलर्ट

ओमिक्रॉन के केस बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंगलवार को राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया और निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर नाइट कर्फ्यू लगाने जैस कदम उठाने को कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर सचेत किया है कि मौजूदा वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि ओमिक्रॉन, डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले कम से कम तीन गुना ज्यादा संक्रामक है. उन्होंने राज्यों से जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाने, टेस्टिंग बढ़ाने और अस्पतालों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए.

मंत्रालय ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है या जिन जिलों में कोविड अस्पतालों के 40 फीसदी से अधिक बेड भर चुके हैं, वहां निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाया जाना चाहिए. इसके अलावा राज्यों को टीकाकरण बढ़ाने के साथ 100 फीसदी वैक्सीनेशन कवरेज के लक्ष्य को पूरा करने को कहा गया है. जिन जगहों पर एक साथ कई केस (क्लस्टर इंफेक्शन) मिले तो वहां के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए तुरंत भेजने का निर्देश दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG NEWS: शादी, सभा और स्कूल पर फिर लगेगी पाबंदी! केंद्र ने जारी की नई गाइड्लाइन
Next Article झारखंड में इतने दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, जानें कब से मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत?

Related Posts

Headlines

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.