Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 08:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पंचायत का ऐसा फरमान, जिसके बाद मजदूर को बिजली के खंभे से बांधा और पीट पीटकर मार डाला
Headlines

पंचायत का ऐसा फरमान, जिसके बाद मजदूर को बिजली के खंभे से बांधा और पीट पीटकर मार डाला

December 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार में पंचायत का क्रूर तमाशा दिखा. यहां साथी मजदूर की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पहले पंचायत बैठाई. पंचायत में आरोपी को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा गया. इस पिटाई से मजदूर की मौत हो गई. यह शर्मनाक और क्रूर वारदात की तस्वीर बिहार के वैशाली की है.

जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के पातेपुर के मुर्तजापुर का रहने वाला सुखलाल पासवान हरियाणा में मजदूरी करता था. हरियाणा में 6 महीने पहले साथी मजदूर और मृतक सुखलाल के पड़ोसी दीपक पासवान की हादसे में मौत हो गई थी. हादसे के 6 महीने बाद सोमवार को सुखलाल जब अपने गांव मुर्तजापुर डुमरी वापस आया तो गांव वालों ने दीपक की हत्या का आरोप लगाकर उस पर पंचायत बैठा दी.

Advertisement

दीपक की हरियाणा में हुई मौत का आरोप सुखलाल पर लगाकर पंचायत ने सुखलाल को खंभे से बांधने का फरमान सुना दिया. उसकी पिटाई की गई. पुलिस को मजदूर को खंभे से बांधे जाने व पिटाई की खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. मजदूर सुखलाल को खंभे से खोलकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने से पहले सुखलाल पासवान की मौत हो चुकी थी.

इस क्रूर करतूत के मामले में पातेपुर थाने की पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर की है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. पंचायत के इस क्रूर तुगलकी करतूत से इलाके में दहशत है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोरहर पुलिस ने एक घर से दो साइबर अपराधी को दबोचा
Next Article राशिफल : जानें आज किन राशि जातकों की चमकने वाली है किस्मत

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Headlines

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026

नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक ढांचा होगा और मजबूत : अजय राय

September 23, 2026

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.