WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने लॉकडाउन की आशंका जाहिर की है। टोपे ने कहा कि राज्य में 500 मीट्रिक टन से ज्यादा आक्सीजन की जरूरत होने की स्थिति में सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। अगले दो हफ्ते राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित फिलहाल महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक ओमिक्रॉन के 110 केस मिल चुके हैं।
महाराष्ट्र सरकार पहले ही राज्य में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक धारा 144 लगा चुकी है। इसके तहत किसी भी पब्लिक प्लेस पर 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

