Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बर्बाद होकर सड़क पर आ गया 3 अरब का मालिक, अकाउंट में बचे 10 हजार
बिजनेस

बर्बाद होकर सड़क पर आ गया 3 अरब का मालिक, अकाउंट में बचे 10 हजार

January 2, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रॉब लॉयड वेल्स। कभी 57 वर्षीय रॉब लॉयड वेल्स के सबसे धनी व्यक्तियों में से गिने जाते थे. लेकिन एक समय ऐसा आया जब यह सब कुछ उनसे छिन गया और वह कंगाली की कगार पर आ गए. ‘डेली स्टार’ की खबर के मुताबिक, रॉब का वार्षिक वेतन लगभग 3 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक था. साथ ही उनके बैंक में भी कई करोड़ों रुपये जमा थे.

उन्होंने रेसिंग यार्ड बनाने पर 60 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे और 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोड़े खरीदे थे. वह 3 अरब 73 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक थे और उनकी ईटनफील्ड ग्रुप नामक कंपनी भी थी. वह साल 2009 में चैनल 4 के हिट शो द सीक्रेट मिलियनेयर में आ चुके हैं. लेकिन साल 2011 में प्रॉपर्टी मार्केट में नुकसान होने के कारण वह 2 अरब 62 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूब गए. इसी के साथ वह बहामास में एक ठगी का भी शिकार हो गए. यहां एक ठग ने उनसे डोडगी डील के जरिए करोड़ों की ठगी कर दी.

वहीं, पर्सनल लाइफ में भी रॉब के साथ कुछ अच्छा नहीं हुआ. साल 2017 में एक रिएलिटी शो ‘द रियल हाउसवाइफ्स ऑफ चेशायर’ में रॉब की पार्टनर ने खुलासा किया था कि उन्होंने रॉब के साथ रहते हुए एक करोड़पति शख्स जॉन टेंपल से शादी कर ली. उस समय उसे रॉब के साथ एक बेटी भी हुई थी.

फिर साल 2020 में रॉब को उस समय झटका लगा जब उन्हें पता चला कि वह कैंसर से पीड़ित हैं. उन्हें इस बात का तब पता चला जब वह लंदन मैराथन में भाग लेने पहुंचे थे और उस दौरान उनकी नाक से खून बहने लगा था. रॉब ने खुलासा किया कि वह इतना कुछ होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे.

रॉब लॉयड (फाइल फोटो)
रॉब लॉयड (फाइल फोटो)

उन्होंने दो शादियां की और दोनों ही फेल रहीं. कुछ ही समय में उनके पास बैंक बैलेंस भी खत्म हो गया. उन्होंने कहा, ”मुझे उस समय लग रहा था जैसे कि मुझे एक पल के लिए सब कुछ मिल गया और अचानक से सब कुछ मुझसे दूर हो गया.”

रॉब को जब प्रॉपर्टी मार्केट में नुकसान हुआ तो उन्होंने अपनी कंपनी को दोबारा से खड़ा करने के लिए अपना रेसिंग यार्ड, घोड़े और फार्म सब कुछ बेच दिया. एक समय तो ऐसा भी आया जब रॉब के पास महज 10 हजार रुपये ही बैंक अकाउंट में बचे थे.

इसके बाद उन्होंने मारिया नामक महिला से तीसरी शादी की. उस समय वह अपनी पहली पत्नी से हुए तीन बच्चों के पिता भी थे. उन्होंने बताया, ”मारिया से शादी के बाद मैं काफी खुश रहने लगा. हमारे एक 6 साल की बेटी भी है.”

रॉब अब धीरे-धीरे अपना भविष्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं. साथ ही अपने कैंसर का इलाज भी करवा रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है. मैं हमेशा से ही सेहतमंद रहा हूं. इसलिए मेरे लिए इस बात को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल था.”

उन्होंने आगे कहा, ”बिजनेस की अगर बात की जाए तो यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. मैंने कंपनी खड़ी की और सफल भी रहा. लेकिन अचानक से हुए नुकसान ने मेरी जिंदगी ही बदल दी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोर्ट ने बस ड्राइवर को सुनाई 190 साल की सजा, हादसे में जिंदा जल गए थे 22 यात्री, 6 साल बाद आया फैसला
Next Article एक्सपर्ट की खतरनाक चेतावनी, ‘संक्रमित की हल्की सांस से भी फैल सकता है ओमिक्रॉन’

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.