Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चेतावनी: एक नई रहस्यमयी बीमारी? जानिए कैसे युवाओं को पागल बना रहा है ये रोग!
दुनिया

चेतावनी: एक नई रहस्यमयी बीमारी? जानिए कैसे युवाओं को पागल बना रहा है ये रोग!

January 4, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली।  एक गुमनाम व्हिसलब्लोअर ने दावा किया है कि हवाना सिंड्रोम और सूडान में एक रहस्यमय बीमारी के बाद कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत में एक और रहस्यमयी स्थिति सामने आई है. विटालिट स्वास्थ्य नेटवर्क (Vitalité Health Network) के कर्मचारी ने खुलासा किया है कि यह बीमारी युवाओं की बढ़ती संख्या को निशाना बना रही है क्योंकि इससे प्रभावित लोगों में सोचने-विचारने की क्षमता में तेजी से गिरावट आती है.

इस बीमारी की घोषणा सबसे पहले 2021 में की गई थी और तब से लेकर अब तक इसके सिर्फ 48 मामले हैं, जिनकी जांच चल रही है. हालांकि, कई अन्य स्रोतों का दावा है कि इस बीमारी से प्रभावित समूह में अब 150 लोग शामिल हो सकते हैं.

किन युवाओं को निशाना बना रही है रहस्यमयी बीमारी
यह बीमारी उन युवा वयस्कों में देखी जा रही है जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है. ऐसे लोगों में तेजी से वजन घटने, अनिद्रा, मतिभ्रम, सोचने में कठिनाई और सीमित गतिशीलता सहित लक्षणों की एक श्रृंखला विकसित हो रही है. गार्जियन ने अपनी एक रिपोर्ट में स्रोत के हवाले से कहा था, “मैं वास्तव में इन मामलों के बारे में परेशान हूं क्योंकि वे बड़ी तेजी से विकसित होते प्रतीत हो रहे हैं. मैं उनके लिए चिंतित हूं और हम उन्हें इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर किसी अन्य तरह का स्पष्टीकरण देते हैं.”

बीमारी के लिए वातावरण हो सकता है जिम्मेदार
कई लक्षण बताते हैं कि इस बीमारी के पीछे का एक प्रमुख कारण वातावरण से जुड़ा हो सकता है. एक संदिग्ध मामले में एक व्यक्ति शामिल था, जिसमें पागलपन और गतिभंग के लक्षण विकसित हो रहे थे. तब यह देखा गया कि उनकी पत्नी, जो उनकी देखभाल करने वाली भी थीं, को अचानक नींद आनी कम हो गई. इसके साथ ही महिला ने मांसपेशियों में थकान, मनोभ्रंश (Dementia) और मतिभ्रम (Hallucinations) जैसी परेशानियों को भी महसूस किया.

बीमारी पर से पर्दा उठाने वाले व्हिसलब्लोअर ने क्या कहा
एक अन्य मामले में एक आदमी में अचानक 60 पाउंड वजन कम हुआ. इसके साथ ही उन्हें नींद आनी भी कम हो गई और मतिभ्रम होना भी शुरू हो गया. ब्रेन इमेजिंग में सोचने-समझने की शक्ति के खोने के लक्षण साफ नजर आए. व्हिसलब्लोअर ने कहा, “यह न्यू ब्रंसविक रोग (New Brunswick Disease) नहीं है. हम शायद वह क्षेत्र हैं जहां मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि हम ज्यादातर ग्रामीण हैं और ऐसे क्षेत्र में हैं जहां लोगों को पर्यावरणीय कारकों के अधिक जोखिम हो सकते हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article14 या 15 जनवरी, जानें कब है मकर संक्रांति? पुण्य काल मुहूर्त भी देखें
Next Article बरकट्ठा सीएचसी का औचक निरीक्षण एसडीओ पूनम कुजूर के द्वारा किया गया, कोविड-19 को लेकर कई गाइडलाइन दिए गए

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.