WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पाकुड़। झारखण्ड के पाकुड़ जिले में सुबह- सुबह बेहद ही भयानक सड़क दुर्घटना हुई है। ट्रक और बस के बीच हुए भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज- गोबिंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास हुई है। बुधवार की सुबह हुई इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस बरहरवा से देवघर जा रही थी। इसी दौरान कमरडीहा गांव के पास बस और एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी.

कुहासा के कारण ट्रक और बस कर बीच टक्कर होने की बात बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

