Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 02:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बदमाशों ने उखाड़ दी कोयला-सीमेंट ढोने वाली रेल लाइन, सीमेंट का लदान प्रभावित
Headlines

बदमाशों ने उखाड़ दी कोयला-सीमेंट ढोने वाली रेल लाइन, सीमेंट का लदान प्रभावित

January 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पाली। पाली जिले में रास-राबड़ियावास के बीच रोजाना कोयला-सीमेंट लेने के लिए करीब आधा किलामीटर रेलवे लाइन को देर रात अज्ञात चोरों ने उखाड़ दिया। वे पटरी लेकर नहीं जा सके। इस ट्रैक से रोजाना तीन-चार मालगाड़ी आती-जाती हैं। गनीमत रही कि समय पर पटरी उखाड़ने की जानकारी मिल गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी मिलते ही ट्रेनों को रोक दिया गया।

रास-राबड़ियावास के बीच करीब छह किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाया हुआ है। पटरी उखाड़ने से राबड़ियावास की ओर जाने वाला रेल मार्ग प्रभावित हो गया। रेल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण अंबुजा सीमेंट से मालगाड़ियों को आना-जाना रोकना पड़ा। इससे लोडिंग एवं अनलोडिंग से संबंधित कार्य प्रभावित हो गया। मामले की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल तथा रास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बांगड़ गांव से रास बांगड़ सीमेंट एवं अंबुजा सीमेंट के लिए रेलवे की ओर से लाइन बिछाई गई है। जिससे प्रतिदिन लोडिंग-अनलोड़िग के लिए मालगाड़ियों एवं रैंक का परिवहन होता है। रात में अज्ञात बदमाशों ने करीब 400 मीटर रेलवे ट्रेक उखाड़ कर एक तरफ पटक दिया। साथ ही स्लीपर, प्लेटें आदि को भी हटा दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर रास-अंबुजा के मध्य रेल लाइन ब्लॉक हो गई। जिससे अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में रैंक का आवागमन नहीं हो सका तथा लोड़िग-अनलोड़िंग प्रभावित रही। सूचना पर आरपीएफ ब्यावर पोस्ट प्रभारी सावित्री सैनी मय टीम के मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली है। देर शाम तक मौके पर लाइन क्षतिग्रस्त रही।

अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के लॉजिस्टिक विभाग ने वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर को शिकायत देकर बताया उनके यहां आने वाली लाइन को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। विभाग के उपाध्यक्ष सुंदर सोनी ने पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करवाने तथा लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में प्रभारी आरपीएफ पोस्ट ब्यावर सावित्री सैनी ने बताया कि रास-अंबुजा के बीच रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेलवे यातायात प्रभावित हो गया था। सूचना मिलने के बाद मौका देखा है। मामले की जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में गैंगवार फिरसे शुरू, अपराधियों ने पांडे गिरोह के एक सदस्य की गोली मार कर की हत्या
Next Article कातिल बंदर: सोते हुए 2 माह के बच्चे को उठाकर ले भागा बंदर, सुबह पानी में मिली लाश

Related Posts

Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.