WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। Jharkhand Weather Alert: झारखंड में फिर मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा।
झारखंड में 23 से होगी बारिश
- मौसम विभाग रांची के अनुसार, 22 जनवरी 2022 से राजधानी रांची सहित झारखंड के अन्य इलाकों में बादल छाने लगेंगे।
- वहीं, 23 जनवरी 2022 से झारखंड में बारिश शुरू होने की संभावना है।

