Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 02:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: डाबर और टाटा कंपनी के नकली उत्पाद बरामद
झारखंड

झारखंड: डाबर और टाटा कंपनी के नकली उत्पाद बरामद

January 18, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रामगढ़। रामगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देश के नामी-गिरामी कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बड़े आराम से बनाए जा रहे हैं। उन सामानों को बाजार में असली प्रोडक्ट बताकर बेचा भी जा रहा है। इस बात का खुलासा मंगलवार को बरकाकाना रेल पुलिस ने किया है।

रेल थाना प्रभारी मंगल देव उरांव ने बताया कि रेलवे कॉलोनी के पानी टंकी के पास अनिल साहू के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में डाबर और टाटा कंपनी के कई प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में बरकाकाना ओपी पुलिस ने भी काफी सहयोग किया है।

मंगल देव उरांव ने बताया कि डाबर कंपनी के गुलाब जल, बादाम तेल, टाटा टी प्रीमियम चाय, टाटा टी गोल्ड चाय, हैंड सेनीटाइजर, निहार कोकोनट ऑयल, सूमो पेन ऑयल, हार्पिक के नकली प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस को बताया कि हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कुछ लोग उनके आवास पर आए थे। उन लोगों ने चार सौ रुपये प्रतिदिन हिसाब से मजदूरी देने का वादा किया था। उन महिलाओं को घर में बैठे-बैठे अभी सारे प्रोडक्ट पैक करना था। साथ ही सभी प्रोडक्ट पर लेबल भी लगाना था। सारा सामान हजारीबाग और रामगढ़ से आए युवकों ने ही उन्हें दिया था। छापेमारी के दौरान सभी प्रोडक्ट के नकली लेबल भी बरामद किए गए हैं।

 

कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर को लगी थी अवैध कारोबार की भनक

टाटा और डाबर जैसी बड़ी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर अक्सर फील्ड में अपने सामान की जानकारी लेते रहते हैं। रामगढ़ जिले में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर नवीन कुमार झा को भी इस अवैध कारोबार की भनक लगी थी। उन्होंने सबसे पहले दुकानों में मिलने वाले नकली प्रोडक्ट को खरीदा और फिर उसे कंपनी में जांच के लिए भेजा। कंपनी ने उन्हें आश्वस्त कर दिया कि वह सामान नकली है। इसके बाद नवीन कुमार झा ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उनका काफी सहयोग किया और इसके बाद बरकाकाना रेल कॉलोनी में चल रहे अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। नवीन कुमार झा ने बताया कि भारी मात्रा में सामान बरामद किए गए हैं, जो ऑथेंटिक नहीं है। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकम पानी में कृषि कार्य से दोगुना मुनाफा कमा रहे हैं झारखंड के किसान
Next Article झारखंड: 26 जनवरी से गरीबों को पेट्रोल में मिलेगी 250 रुपये की सब्सिडी

Related Posts

Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.