Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Breaking: बुर्किना फासो में तख्ता पलट, सेना ने किया कब्जे का एलान
दुनिया

Breaking: बुर्किना फासो में तख्ता पलट, सेना ने किया कब्जे का एलान

January 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

औगाडोउगोउ। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में तख्ता पलट हो गया है। सेना ने देश के सरकारी टेलीविजन पर देश पर कब्जे का एलान किया है। इससे पूर्व बागी सैनिकों ने जोरदार गोलीबारी कर राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को बंधक बना लिया था।

सेना की ओर से सरकारी टेलीविजन पर आए कैप्टेन सिदसोरे कबेरा औएद्राओगो ने गहराते इस्लामी विद्रोह से निपटने में राष्ट्रपति को अक्षम बताते हुए कहा कि सेना ने इस देशभक्ति आंदोलन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया है। सेना ने यह नहीं बताया कि राष्ट्रपति कहां हैं, किन्तु यह स्वीकार किया कि तख्ता पलट किया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान को निलंबित कर दिया गया है। दावा किया गया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचाई गयी है। उन सभी को सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

इस घटनाक्रम की शुरुआत दो दिन पहले बुर्किना फासो की राजधानी औगाडोउगोउ के एक सैन्य अड्डे पर हुई भारी गोलीबारी से हुई थी। तब बुर्किना फासो के रक्षा मंत्री बर्थेलेमी सिम्पोर ने कहा कि न सिर्फ औगाडोउगोउ की सैन्य बैरक, बल्कि देश के कुछ अन्य शहरों में भी सेना की बैरकों पर हमले हुए थे।

वैसे राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर के विद्रोही सैनिकों द्वारा हिरासत में लिये जाने की जानकारी भी आई थी किन्तु रक्षा मंत्री ने इससे इनकार किया था। पिछले डेढ़ साल में यह तीसरा पश्चिम अफ्रीकी देश है, जहां इस्लामी चरमपंथ से सरकार के निपटने के तौर तरीकों पर विद्रोह हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार माह की बच्ची के दिल में था छेद, रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन
Next Article Jharkhand School:  झारखंड में इस दिन से फिरसे खोले जाएंगे स्कूल, जानें तारीख?

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.