Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 02:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम की विकासोन्मुखी सोच, लातेहार में पर्यटन स्थलों के लौटे दिन
झारखंड

सीएम की विकासोन्मुखी सोच, लातेहार में पर्यटन स्थलों के लौटे दिन

January 29, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची/लातेहार। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शुमार लातेहार जिले की अब पहचान बदलने लगी है। नई पहचान अब पर्यटन की बन रही है। अनुपम प्राकृतिक सौंद्रर्य खुद में समेटे ललमटिया डैम पर्यटकों को बरबस अपनी ओर लुभाने लगा है। अपने विकास की वर्षों से बांट जोह रहे डैम पर जब मुख्यमंत्री की नजर पड़ी, तो उन्होंने लातेहार के उपायुक्त को इसके सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। फिर क्या था। उपायुक्त अबु इमरान प्रशासनिक महकमा के साथ डैम पर पहुंचे एवं निरीक्षण किया। कई बार बैठक कर ललमटिया डैम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना बनायी। जिसके बाद डीटीपीसी की बैठक में लालमटिया डैम के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया एवं तदुपारंत ललमटिया डैम के सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया गया। देखते ही देखते ललमटिया डैम की सूरत पूरी तरह से बदल गई। डैम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से पर्यटन के रूप में नई पहचान मिली। जिस जगह जाना कोई पसंद नहीं करता था, वहां अब पर्यटक विचरते नजर आते हैं।

 

 

नवागढ़ किला को दिया जा रहा पुराना स्वरूप

राजा मेदनीराय द्वारा 16वीं शताब्दी में लातेहार में निर्मित नवागढ़ स्थित नवरत्नगढ़ किला को उसका भव्य स्वरूप पुनः प्रदान किया जा रहा है। सरकार के निर्देश के बाद इसकी बुलंदी को कायम करने का कार्य जारी है। इसके लिए किला तक पहुंचने के मार्ग को दुरुस्त किया गया है। आरामदायक सीढ़ियों का निर्माण हुआ है। अब पर्यटक इस किला के भव्य रूप को देखने आ रहे हैं। यहां पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

 

पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने से होगा रोजगार का सृजन

 

उपायुक्त अबु इमरान की माने, तो नावागढ़ किला एवं ललमटिया डैम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से जहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, वहीं रोजगार सृजन के नये अवसर भी सृजित हो रहे हैं। ललमटिया डैम में नौका विहार कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्य योजना तैयार कर 100 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें 20 लोगों को नौका विहार व 16 लोगों को लाइफगार्ड के लिए चयनित किया गया। जल्द ही ललमटिया डैम में नौका विहार आरंभ होगा।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन पर्यटन स्थलों का विकास किया गया है। लातेहार के अन्य अनछुए पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर उसके विकास की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द बेतला, नेतरहाट की तरह लातेहार के अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक आएंगे। इससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

– अबु इमरान, उपायुक्त लातेहार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरीडीह: वन विभाग ने छापेमारी कर शराब भट्ठियों को किया नष्ट
Next Article झारखंड सरकार की पहल पर अब निर्बाध बिजली सप्लाई चालू होगी: कुदुस अंसारी

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.