Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Jharkhand: पांच वर्ष पूर्व मर चुका युवक अचानक पहुंचा घरवालों के सामने, जानें क्या है माजरा?
झारखंड

Jharkhand: पांच वर्ष पूर्व मर चुका युवक अचानक पहुंचा घरवालों के सामने, जानें क्या है माजरा?

January 30, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चिंगुआ गांव में एक ऐसा वाक्या सामने आया, जिस पर आज के जमाने में किसी को विश्वास करना शायद मुश्किल हो। दरअसल गांव के जिस पंकज नामक युवक की विगत पांच साल पहले मौत हो गई थी। वह भटकते-भटकते ही सही, लेकिन जीते-जागते हालत में गांव और घरवालों के सामने आ पहुंचा।

यह देख गांववालों को तो क्या, घरवालों तक को विश्वास हो गया कि उनका पंकज दोबारा जन्म लेकर उनकी आंखों के सामने आ गया है। वे बड़े लाड़-प्यार से उस युवक को अपने घर ले गए। उसे खाना खिलाया और घर में रखा। पर सारा माजरा तब साफ हो गया जब उस युवक ने अपना मुंह खोला। तब गांववालों के साथ घरवालों को भी समझ में आ गया कि जिसे वह अपना पंकज मान रहे थे वह वास्तव में उसका हमशक्ल है, जो बिहार के सहरसा से भटकता हुआ उनके गांव, उनके सामने आ पहुंचा है। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Advertisement

विषधर के डंसने से हो गयी थी पंकज की मौत

चांगुआ के रहनेवाले पाकु महतो के बड़े बेटे पंकज की जहरीला सांप काटने से करीब पांच साल पूर्व मौत हो चुकी थी। अब उसके गांव और घरवालों को क्या पता कि उसी की तरह हूबहू दिखने वाला बिहार के सहरसा जिले का रहनेवाला प्रदीप एक दिन अचानक उनकी आंखों के सामने पहुंच जाएगा। लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही। दो-तीन दिन पहले प्रदीप भटकते हुए चांगुआ गांव आ पहुंचा। बगैर खाना-पानी के उसकी हालत विक्षिप्त जैसी हो गयी थी।

उसी समय गांव में एक भोज कार्यक्रम चल रहा था, जहां वह युवक खाना मांगने जा पहुंचा। वहां पंकज के घरवाले भी मौजूद थे। उनकी नजर जैसे ही उस युवक पर पड़ी तो उनके होश ही उड़ गए। ग्रामीण भी अचंभित थे कि आखिर पांच साल पहले मरा पंकज कैसे अचानक उनकी आंखों के सामने आ गया? इधर पंकज के घरवालों ने उसे देखते ही अपना बेटा मान लिया और घर ले जाकर खाना-पीना दिया, साथ में घर में रखा।

देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई कि पाकु महतो का बेटा दोबारा जिंदा होकर गांव आ गया है। हालत यह हो गई कि लोग दूर-दराज इलाके से उसे देखने पहुंचने लगे। चूंकि प्रदीप गांव वालों की भाषा नहीं बोल पा रहा था, इसलिए वह भी चुप्पी साधे हुए था। इससे असमंजस की स्थिति और बढ़ गई। यह स्थिति स्पष्ट तब हुई जब शुक्रवार की शाम ग्रामीणों और पंकज के परिवार के लोगों ने उससे हिंदी भाषा में बात करनी शुरू की। इस पर पंकज ने जब अपना मुंह खोला तो सारा माजरा साफ हो गया।

युवक ने बताया कि वह बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है जो काम की तलाश में करीब डेढ़ महीने पहले अपने घर से निकला था। वहां से भटकते-भटकते वह राजनगर पहुंच गया। उसे पिछले कई दिनों से खाना तक नसीब नहीं हुआ है, सिर्फ पानी पीकर अपना गुजारा कर रहा है। युवक की पूरी बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित राजनगर पुलिस को सौंप दिया। उसने अपने मामा का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। उसके बाद राजनगर पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क साधा है। फिलहाल उसके परिजनों के यहां पहुंचते ही उसे उनके हाथों सौंप देने की बात कही जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम आवास को 20 हजार ट्रकों ने घेरा, जस्टिन ट्रूडो को छिपना पड़ा, लगी 70 किमी लंबी लाइन
Next Article लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की शादी, ये थी वजह !

Related Posts

Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
झारखंड

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.