Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धनबाद में केन बम और हजारीबाग में आइइडी बरामद
झारखंड

धनबाद में केन बम और हजारीबाग में आइइडी बरामद

January 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। झारखंड के अलग-अलग जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में रविवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हजारीबाग और धनबाद में जवानों के जान माल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए केन बम और आइइडी बम को बरामद कर लिया है।

 

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 15-15 किलोग्राम के दो आइइडी बम बरामद किए गए। साथ ही हजारीबाग जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र की मछियारा पंचायत अंतर्गत कर्णपुरा गांव के निकट झाड़ी में मनियाडीह पुलिस ने शक्तिशाली केन बम बरामद किया। इन विस्फोटकों को नष्ट कर दिया गया है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं। सुरक्षा बल उनके निशाने पर हैं। इसके बाद हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ 22 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन, आइआरबी-तीन 3 एवं जिला के सैट बलों के एक संयुक्त टीम ने बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें नाला के पास से दो आइइडी बम बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा

नक्सली लगातार सरकार और प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। सुरक्षा बल अपनी सतर्कता से उग्रवादियों मंसूबों पर पानी फेर दे रहे हैं। धनबाद में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम को बम से उड़ाने की साजिश के तहत केन बम लगाया गया था। जगुआर के बम निरोधक दस्ता ने उसे डिफ्यूज किया। बम इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई गांव विस्फोट तेज धमाके से थर्रा उठे। इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह में गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस सूचना मिली थी की मनियाडीह थाना क्षेत्र में बड़ी घटना की साजिश रची गई है। इसके लिए विस्फोटक सामग्री भी मंगाई गई है। इस सूचना के आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चल कर विस्फोटक बरामद कर लिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे अविनाश पांडेय
Next Article बोकारो में भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर पथराव, ड्राइवर को पीटा

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.