Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 12:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शहीद पुलिस कर्मियों के पेट में बम प्लांट करने वाला नक्सली गिरफ्तार
झारखंड

शहीद पुलिस कर्मियों के पेट में बम प्लांट करने वाला नक्सली गिरफ्तार

February 1, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

गढ़वा। लातेहार में वर्ष 2013 में हुए मुठभेड़ में शहीद पुलिस वालों के पेट में बम प्लांट करने वाला नक्सली सुशील राम उर्फ रितेश उर्फ नितेश समेत दो लोगों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह 12 वर्षों तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहा। शीर्ष नक्सली नेता प्रशांत बोस और अरविंद का सहयोगी भी रह चुका है। लातेहार जिले के कटिया जंगल में मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों के पेट में बम प्लांट करने में वह भी शामिल रहा है।

एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि सुशील पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव का रहने वाला है। वह 2010 और 2013 में हुई नक्सली घटनाओं में जेल जा चुका है। फिलहाल वह खुद का भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी नामक आपराधिक संगठन चला रहा था। पुलिस ने उसे कांडी थाना क्षेत्र के नाऊ भिलमा निवासी दशरथ राम के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दशरथ को भी गिरफ्तार किया है। नक्सली ने पुलिस को वर्ष 2013 में हुई घटना की पूरी कहानी बयां की। बताया कि पुलिस कर्मियों के पेट में बम रखने के पीछे दूसरे सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने की मंशा था। नक्सलियों को अंदेशा था कि शव उठाने से लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने तक के बीच कहीं न कहीं बड़ा विस्फोट हो जाएगा।

 

गढ़वा और लातेहार में 12 से अधिक मामले दर्ज

संगठन के छह सदस्यों खुस्तर अंसारी, नीतीश यादव, उपेंद्र सिंह, सैयदा हुसैन, सुचित कुमार और चंद्रदेव गौड़ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सुशील की निशानदेही पर एक दे’शी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, ग्राइंडर मशीन, फोन, बाइक, रुपए आदि बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ गढ़वा और लातेहार में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJharkhand Budget: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 से, तीन मार्च को पेश होगा बजट
Next Article श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध शिकार का आरोप

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.