Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 01:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध शिकार का आरोप
देश

श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध शिकार का आरोप

February 1, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलंबो। मछली पकड़ते हुए श्रीलंका के जल क्षेत्र में पहुंच गए 21 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। इन भारतीय मछुआरों पर अवैध शिकार करने का आरोप लगाया गया है।

 

श्रीलंका के मुछआरे पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से भारतीय मछुआरों के श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश कर मछली पकड़ने की कोशिश का विरोध कर रहे हैं। वे स्थानीय प्रशासन व श्रीलंका की नौ सेना से भारतीय मछुआरों का श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश रोकने की मांग कर रहे हैं।

 

श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को बताया कि उसने स्थानीय मछुआरों के सतर्क किए जाने के बाद श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मछली पकड़ने के दो ट्रॉलर भी जब्त किए गए हैं। दो भारतीय नौकाओं को स्थानीय मछुआरों ने बीती मध्यरात्रि के आसपास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र के श्रीलंकाई हिस्से में प्वाइंट पेड्रो के तट पर देखा था।

 

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका सिल्वा ने बताया कि इस दौरान पकड़े गए भारतीय मछुआरों और दोनों नौकाओं को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। स्थानीय मछुआरों ने दावा किया कि उनके दो सहयोगी समुद्र में लापता हो गए थे और उन्हें डर था कि भारतीय मछुआरों ने उन्हें नुकसान पहुंचाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही श्रीलंका की एक अदालत ने 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया था। इन्हें भी श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशहीद पुलिस कर्मियों के पेट में बम प्लांट करने वाला नक्सली गिरफ्तार
Next Article मां से बकझक कर घर से निकला, रास्ते में आटो से दबकर हो गई मौत

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.