Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 11:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावधान: रांची में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी, 12 के खिलाफ एफआइआर
Headlines

सावधान: रांची में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी, 12 के खिलाफ एफआइआर

February 4, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। crypto scam in ranchi: रांची के लोअर बाजार थाने में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में लोअर बाजार थाना में ठगी के शिकार कर्बला टैंक रोड निवासी मो. फारुख राजा खान ने 12 के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथिमकी में शम्स तबरेज, शाहिदा बीवी, रीता यादव, फरीदा खातून, असगर अली, शाहबाज हुसैन, सुजाता सरकार, प्रमोद कुमार वर्मा, दीपक कुमार शर्मा, आरिफ खान, शाबिर अली और अमित साव को आरोपित बनाया गया है।

इस गिरोह का मास्टर माइंड शम्स तबरेज उर्फ देवराज उर्फ राहुल बजाज है, जो 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मुख्य सरगना लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अपने कई नाम रखे थे। नाम बदल-बदल कर वह अलग अलग लोगों से मिलकर ठगी किया करता था। ठगी के लिए उसने रांची में फ्लैट भी किराए के लिए ले रखा था। उसने महिलाओं की एक बड़ी टीम बना रखी थी। पुरुषों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अपनी टीम की महिलाओं को उनके पास भेजा करता था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार क्रिप्टो करेंसी के नाम पर शम्स तबरेज ने एक फर्जी वेबसाइट बना रखा था।

वेबसाइट का नाम https://www.primexbtc.uk था। इसी वेबसाइट पर ठगी के शिकार लोगों को उनके नाम के सामने लाखों रुपए का क्रिप्टो करेंसी दिखाया करता था। मो. फारुख रजा खान उनके संबंधी के नाम पर 43 लाख 40 हजार, संदीप सिंह और उनके संबंधी के नाम पर 36 लाख, तरंजीत कौर के नाम पर नौ लाख, इकबाल हुसैन के नाम पर छह लाख 70 हजार, विशाल कुमार के नाम पर एक लाख 70 हजार और विशाल कुमार के नाम पर 35 हजार रुपए हो गए है दिखाया करता था।

लेकिन कुछ समय के बाद इन लोगों को उसपर शक हुआ। जब सभी ने उक्त वेबसाइट की छानबीन की तो पता चला कि वह फर्जी है। मास्टर माइंड शम्स तबरेज ने उसे खुद बनाया है। तबरेज ने ठगी के लिए एक एनजीओ भी बना रखा था। इसका नाम एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया रखा था। शम्स तबरेज खुद को उक्त एनजीओ का नेशनल डायरेक्टर बताता था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह 2018 में ही अपने सहयोगियों के साथ रांची आ रहा था। जून 2019 से ही रांची आने पर शम्स तबरेज रांची के विभिन्न होटलों में कभी लालपुर, कभी चर्च रोड तो कभी स्टेशन रोड में रूकता। बड़े-बड़े होटलों में रुकने के बाद वह लोगो से वहीं संपर्क करता था। लोगो को प्रलोभन देता कि वे अगर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते है तो उन्हें मोटी कमाई होगी। फिर सभी को लालच देकर उनके पैसे क्रिप्टो करेंसी में लगाने के नाम पर ठगी कर लिए। मामले को लेकर थाना प्रभारी संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: झारखंड में कई थाना प्रभारियों का तबादला
Next Article झारखंड में 23 लाख किशोरों के टीकाकरण की तैयारी

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.