Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 10:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही प्रयास : मुख्यमंत्री
झारखंड

झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही प्रयास : मुख्यमंत्री

February 4, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। खान और खनिज के अलावा यहां के लोगों खासकर आदिवासियों और उनकी परंपरा, रीति-रिवाज, कला-संस्कृति, खानपान और रहन-सहन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य, प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर, पुरातात्विक अवशेष, हेरिटेज, मेगालिथ, अध्यात्म और एडवेंचरस स्पोर्ट्स आदि के क्षेत्र में काफी समृद्ध है। इसे अलग पहचान देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि देश-दुनिया के सामने समग्र झारखंड को पेश किया जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों से कहा कि इसमें नेशनल ज्योग्राफिक का अहम योगदान हो सकता है। इससे झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा के साथ इससे जुड़ी अहम जानकारियां सामने आएंगी और लोगों का ज्ञानवर्धन होगा।

झारखंड पर बनाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री

नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके द्वारा झारखंड पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है ।उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष “पोस्ट कार्ड्स फ्रॉम झारखंड” के नाम से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री में चार अलग- अलग फिल्में होंगी। पहली फिल्म में बेतला- मैक्लुस्कीगंज- नेतरहाट और आसपास के क्षेत्र, दूसरी फिल्म गिरिडीह- देवघर -मलूटी और आसपास के क्षेत्र,तीसरी फिल्म में जमशेदपुर- खूंटी और सरायकेला और आसपास के क्षेत्र तथा चौथी फिल्म रांची -हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में अवस्थित पर्यटक स्थलों पर आधारित होगी । हर फिल्म अपने आप में पूरी फिल्म होगी।

 

सरकार करेगी पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पर नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा बनाई जानेवाली डॉक्यूमेंट्री में सरकार पूरा सहयोग करेगी । उन्होंने नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों को अपने कुछ सुझाव भी दिए । मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक भी तैयार करें, ताकि इसके माध्यम से झारखंड पर्यटन से जुड़ी जानकारी लोगों से साझा की जा सके।

 

मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक राजीव लोचन बक्सी तथा नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसमृद्ध वाइल्डलाइफ से पर्यटकों को मोहेगा झारखंड : हेमंत सोरेन
Next Article पहली बार नाबालिग को उम्रकैद, चिल्ड्रेन कोर्ट ने सुनाई सजा

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.