Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के बीच चली गोली, डीएसपी और एएसआई की मौत
रांची

झारखंड: चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के बीच चली गोली, डीएसपी और एएसआई की मौत

December 10, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– 24 घंटे में राज्य में दूसरी बड़ी वारदात

रांची। विधानसभा चुनाव कराने के लिए छत्तीसगढ़ के सुकमा से गोमिया आये सीआरपीएफ जवानों के बीच सोमवार देर रात हुए आपसी विवाद में गोली चल गई। इसमें एक डीएसपी और एक एएसआई की मौत हो गई। दो जवान घायल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित चतरो चट्टी थाना क्षेत्र स्थित कुर्क नालों की है। मृतकों की पहचान सीआरपीएफ 226 बटालियन के डीएसपी साहू हसन और एसआईपी भुइयां के रूप में हुई है।
घायलों में हरिश्चंद्र गोकाई और दीपेंद्र यादव हैं। घायल जवानों का गोमिया ऑडीयर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बताया जाता है कि कुर्क नालों में दो स्कूलों में सीआरपीएफ की टीमें ठहरी हुई थीं। इनमें एक टुकड़ी हाईस्कूल और दूसरी टुकड़ी मध्य विद्यालय में ठहरी थी। सोमवार रात दोनों कैंप के जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस पर एक टुकड़ी के जवान ने कंपनी कमांडर सहित दो जवानों पर गोली चलाने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

इस संबंध में अभियान एएसपी उमेश कुमार ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।
बेरमो एसडीपीओ प्रेम रंजन, एसडीपीओ अंजनी अंजन, पुलिस इंस्पेक्टर सुरजीत कुमार, गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार, वीडियो मोनी कुमारी, सीओ ओमप्रकाश मंडल, सीआई सुरेश कुमार बरनवाल सहित कई पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
एसपी पी मुरूगन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दो लोगों की मौत हुई है और दो जवान घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी चुनाव ड्यूटी में आए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार की सुबह रांची के खेलगांव स्टेडियम परिसर में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के कॉन्स्टेबल विक्रम राजवाड़े ने अपने ही कंपनी कमान्डेंट मेला राम कुर्रे को अपनी इंसास राइफल से ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था और फिर खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी। इस गोलीबारी में दो अन्य जवान नंदकिशोर कुशवाहा और वेणुधर ध्रुव भी घायल हो गए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर बंद, ब्रहमपुत्र घाटी में व्यापक असर
Next Article निर्भया कांड : दोषी पवन को मंडोली से तिहाड़ जेल भेजा गया, जल्द ही फांसी देने की अटकलें तेज

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.