Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर बंद, ब्रहमपुत्र घाटी में व्यापक असर
देश

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर बंद, ब्रहमपुत्र घाटी में व्यापक असर

December 10, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– पूर्वोत्तर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर भी यातायात ठप

– बंद समर्थकों ने गुवाहाटी और आसपास इलाके में कई वाहनों में की तोड़फोड़

– दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद और स्कूल- कालेजों में पहले ही छुट्टी घोषित

गुवाहाटी। नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब)-2019 को रद्द कराने की मांग को लेकर असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (नेसो) के आह्वान पर 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का असर असम के ब्रह्मपुत्र घाटी में व्यापक तौर पर सुबह से ही देखा जा रहा है। हालांकि बंद के दौरान किसी तरह की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।

राजधानी गुवाहाटी व के आसपास इलाकों में सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा है। गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर असम छात्र संघ (आसू) ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर किसी भी समय यातायात बंद नहीं होता है, क्योंकि यह मार्ग पूरे पूर्वोत्तर को जोड़ने वाली जीवनरेखा है।

उधर, गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में भी बंद समर्थकों ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 व 6 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। बंद समर्थकों ने गुवाहाटी व इसके आसपास इलाके में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त भी किया है। वहीं आंदोलनकारियों ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। गुवाहाटी में भी वाहनों की आवाजाही बंद है। हालांकि ट्रेनों पर बंद का अभी तक असर नहीं पड़ा है। बंद को देखते हुए सभी दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा स्कूल व कालेजों में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि कैब को रद्द करने की मांग को लेकर नेसो द्वारा सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक पूरे पूर्वोत्तर बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को सभी राज्यों के प्रमुख छात्र संगठनों का पूरा समर्थन मिल रहा है। हालांकि नेसो के सदस्य सभी राज्यों के छात्र संगठन ही हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिरला ने कहा- भारत की ‘नेबरहुड फ़र्स्ट’ नीति मालदीव की ‘इंडिया फ़र्स्ट’ नीति
Next Article झारखंड: चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के बीच चली गोली, डीएसपी और एएसआई की मौत

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.