Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 07:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»सड़क पर उतरे चिराग पासवान लेकिन हो गए गिरफ्तार, जानें उन्होंने क्या किया?
बिहार

सड़क पर उतरे चिराग पासवान लेकिन हो गए गिरफ्तार, जानें उन्होंने क्या किया?

February 15, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना, 15 फरवरी (स्वदेश टुडे)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने बिहार में आपराधिक वारदात में हो रही बढ़ोत्तरी और लॉ-एंड-ऑर्डर में लगातार गिरावट के विरोध में गांधी मैदान के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमास्थल से राजभवन तक बिहार बचाओ मार्च निकाला।

इसे भी पढ़ें- ब्रेकिंग : चारा घोटाला मामले में लालू सहित 75 आराेपित दोषी करार

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

इसे भी पढ़ें- जरूरी खबर: प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास से लेकर झंडे-ईयरबड तक सब बैन

इसे भी पढ़ें- झारखंड में 16 से फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, एक हफ्ते तक बारिश के आसार; इन इलाकों में दिखेगा असर

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

ऐतिहासिक गांधी मैदान से लोजपा (रामविलास) पार्टी के समर्थकों के साथ चिराग राजभवन तक जाना चाहते थे। डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे और उनके कार्यकर्ता नहीं माने।

इसके बाद हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे बेली रोड पर कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी। हड़ताली मोड़ के पास ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मार्च के दौरान हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए 20 से अधिक राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति को नाजुक होता देख पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। पटना के बेली रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।

पटना के सचिवालय थाना में चिराग पासवान को दो घंटे करीब रखा गया, जिसके बाद उन्हें वहां से छोड़ दिया गया। इसके बाद चिराग पासवान राजभवन राज्यपाल से मिलने गए। सचिवालय थाना में उनसे मिलने के लिए मां रीना पासवान भी पहुंची। रीना पासवान ने कहा कि सरकार विरोधियों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

प्रदर्शन के बाद चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जितनी पुलिस आज मुझे रोकने के लिए लगाई गई थी इतनी पुलिस हमेशा रहती तो बिहार में अपराध पर लगाम लग जाता। हम कोई आतंकवादी नहीं है कि हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से राज्यपाल से मिलने जा रहे थे। चिराग पासवान ने साफ कहा कि मैं शेर का बेटा हूं डरता किसी से नहीं हूं लेकिन कानून का पालन करता हूं। इसलिए हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करते हुए शांतिपूर्ण जा रहा था लेकिन हमें राज्यपाल से मिलने नहीं दिया गया। हमें रोका गया यह सरासर गलत है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: चारा घोटाला में लालू के दोषी पाए जानें पर तेजस्वी यादव के तीखे बोल, जानें?
Next Article अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद और बहन हसीना के घर सहित 10 ठिकानों पर ईडी का छापा; जानिए अचानक क्यों ऐसी जरूरत?

Related Posts

Headlines

रांची के 72 छठ घाट चकाचक, नगर आयुक्त ने 5 का लिया जायजा

November 13, 2026
बिजनेस

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026
Headlines

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची के 72 छठ घाट चकाचक, नगर आयुक्त ने 5 का लिया जायजा

November 13, 2026

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.