Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 10:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार पाकिस्तान की इमरान खान सरकार!
देश

भारत के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार पाकिस्तान की इमरान खान सरकार!

February 22, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

India-Pakistan Relation: पाकिस्तान की आसमान छूती महंगाई ने भारत से आयात प्रतिबंधों पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. वाणिज्य और निवेश पर प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समय की जरूरत है और ये भारत से ज्यादा पाकिस्तान के लिए फायदेमंद है.

पाकिस्तानी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अब्दुल रजाक दाऊद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जहां तक ​​वाणिज्य मंत्रालय का सवाल है, वो ऐसी स्थिति में है कि भारत के साथ व्यापार हो. और मेरा रुख ये है कि हमें भारत के साथ व्यापार करना चाहिए. दोनों देशों के बीच व्यापार को फिर से शुरू किया जाना चाहिए.’

अब्दुल रजाक दाऊद ने कहा कि भारत से साथ व्यापार का वो समर्थन करते हैं क्योंकि ये पाकिस्तान के लिए बेहद फायदेमंद है. उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ व्यापार सभी के लिए बहुत फायदेमंद है, खासकर पाकिस्तान के लिए. और मैं इसका समर्थन करता हूं.’

पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई और लोगों पर उसके प्रतिकूल प्रभाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं इस मुद्दे पर आपसे सहमत हूं. लेकिन तेल, कच्चे माल, मशीनरी और अन्य सामानों के आयात के कारण यह समस्या बनी रहेगी.’

इससे पहले भी, पाकिस्तान ने भारत से व्यापार बहाल करने की बात कही थी लेकिन विपक्ष के विरोध की वजह से इमरान सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे.

भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार पर क्यों है प्रतिबंध?

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2019 से ही व्यापार बेहद कम हो रहा है. उसी साल जनवरी में कश्मीर के पुलवामा हमले में 40 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया और पाकिस्तान से व्यापार पर कस्टम ड्यूटी को 200 फीसद तक बढ़ा दिया. इसका असर ये हुआ कि भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार कुछ ही महीनों के अंदर 10 प्रतिशत से भी कम रह गया.

भारत ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दिया जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया. इसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार 90 फीसद तक गिर गया.

किसको अधिक नुकसान?

पाकिस्तान का कपड़ा और चीनी उद्योग इस व्यापार प्रतिबंध से प्रभावित हुआ है, वहीं भारत के सीमेंट, सेंधा नमक और छुहारे आदि ड्राई फूट्स के बाजार पर इस प्रतिबंध का असर पड़ा है.

पाकिस्तान पर इस व्यापार प्रतिबंध का ज्यादा असर हुआ है. वहां का कपड़ा और दवा उद्योग कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भर है और प्रतिबंधों का इन पर खासा असर पड़ा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच कम व्यापार होने का एक कारण हाई टैरिफ, कठिन वीजा नीति और व्यापार की मुश्किल प्रक्रिया भी है. साल 2018 में आई विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर दोनों देश व्यापार प्रक्रिया को आसान बनाते हैं, टैरिफ को कम करते हैं और वीजा नीति को आसान बनाते हैं तो दोनों का व्यापार 2 अरब डॉलर से बढ़कर 37 अरब डॉलर का हो सकता है.

हाल के दिनों की बात करें तो भारत पाकिस्तान के बीच व्यापार में थोड़ी बढ़ोतरी आई है. भारत के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारत से पाकिस्तान को निर्यात दिसंबर में बढ़कर 2.94 अरब हो गया, जो नवंबर 2021 में 1.82 अरब था.

इसे भी पढ़ें- Big news : लालू यादव को 5 साल कैद की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?

झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश

जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी

आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहर हफ्ते करें इन 6 चीजों का सेवन, तेजी से कम होगा वजन
Next Article अब नहीं होगा एक भी ट्रेन हादसा, जानें क्या खजाना लगा हाथ

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.