Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 07:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और इन्हें होगी परेशानी
Headlines

मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और इन्हें होगी परेशानी

February 22, 2022No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मंगलवार का राशिफल। फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी, मंगलवार, 22 फरवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजनों के लिये समय निकाल पाना मुश्किल होगा, अपने व्यस्त कार्यक्रम में व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें। व्यवसायी किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी मिलेगी। सेहत खराब रहने की संभावना है। अपने शत्रुओं पर विजय पर सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराने विवादों से निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन आपके लिये काफी खुशमिजाज होगा। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आप अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्यजीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकती है। व्यवसायी इस समय मुनाफा कमाने की उम्मीद रख सकते हैं। निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है। अचानक धन लाभ और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिजनों अथवा अपने चाहने वालों के साथ खुशी मनाने की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत के चलते कारोबार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, खर्चों में भी वृद्धि रहेगी। परिवार में किसी से अनबन चल रही है, तो आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति जरूर सचेत रहें, खान-पान का ध्यान रखें। अनाप-शनाप खाना हानिकारक हो सकता है।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कैरियर के लिहाज से कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक रूप से थोड़े मुश्किल से गुजर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट आने की उम्मीद है। पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए सावधान रहें। परिवार में भरपूर सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अंहकार और अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से बंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा और उससे आपको फायदा भी होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नयी ऊर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुडऩे के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये वाद-विवाद से बचकर रहें। साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस के अंदर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। कामकाजी व्यस्तताओं के बीच परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। हर काम में आसानी से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अपनी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों को प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे। पारिवारिक और शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कोई उलझा हुआ पारिवारिक मसला सुलझ सकता है। कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत और रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। चाटुकारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। लोगों पर जल्दी से विश्वास ना करें। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद हैं। व्यावसायिक स्तर पर अपनी ओर से भरसक प्रयास करें, सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है, लेकिन तमाम पहलुओं पर अच्छे से विचार-विमर्श जरूर करें। नौकरीपेशा भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को करेंगे पूरा। सेहत से परेशान रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Big news : लालू यादव को 5 साल कैद की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?

झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश

जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी

आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रागननंदा ने दी वर्ल्ड नंबर-1 चेस मास्टर को शह और मात
Next Article फ्रिज में रखा रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद हुआ बीमार, काटने पड़े पैर, आप भी रहें सतर्क!

Related Posts

Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
राशिफल

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.