अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़, 24 फरवरी (स्वदेश टुडे)। जिले में एक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को बरकाकाना ओपी क्षेत्र के उरलूंग के गांव में हुई है। यहां रेलवे किनारे बने यह के गड्ढे में एक लड़का और दो लड़की की लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने इस बारे में बताया कि बरकाकाना ओपी अंतर्गत उरलूंग गांव में बुधवार की देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। जिसमे एक बच्चा और दो बच्चियां शामिल हैं। उरलूंग निवासी अश्विनी उरांव की दोनों बच्चे पुत्री शैली लकड़ा (9 ) , सुजल उरांव (6 ) और बालेश्वर उरांव की नतिनी कृति कुमारी ( 8) बुधवार की शाम लगभग तीन बजे घर से बाहर खेलने गये थे। काफी देर बाद बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान रेलवे लाईन के समीप एक गहरे गड्ढे के बाहर बच्चों का चप्पल और कपड़ा मिला। खोजबीन के दौरान तीनों बच्चों का शव बरामद किया गय। मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। घटना के बाद उरलूंग गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कृति कुमारी का शव पैतृक निवास पिपरवार ले जाया गया है।
ग्रामीणों ने कहा, रेलवे की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
घटना पर उरलूंग के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गड्ढा रेलवे द्वारा मिट्टी निकालने के क्रम में बना था। जिसे रेलवे ने वापस बंद भी नहीं किया। बरसात का पानी में गड्ढे भर गया है। जिससे गड्ढे की गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल है। गड्ढे में लगभग पांच-छह फीट की गहराई है। गड्ढा उरलूंग स्टेशन और रेलवे लाइन के निकट है। वहीं बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी ने कहा कि गड्ढा रेलवे द्वारा किया गया है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
‘धोनी के संन्यास लेने तक सिर्फ कवर के रूप में मुझे इस्तेमाल किया गया’, क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप
हर हफ्ते करें इन 6 चीजों का सेवन, तेजी से कम होगा वजन
फ्रिज में रखा रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद हुआ बीमार, काटने पड़े पैर, आप भी रहें सतर्क!
SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!
CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…
दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन
कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?
झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश
जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी
आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!
DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…
Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत
Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?
17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट
Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा
रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

