अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
सिमडेगा, 27 फरवरी (SWADESH TODAY DIGITAL)। जिला पुलिस ने रविवार को छह वर्षीय मासूम दुर्योधन दास की हत्या की गुत्थी सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उग्रसेन दास (40) को गिरफ़्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जमीन के विवाद में मासूम का कत्ल किया गया था। कत्ल के बाद आरोपित ने बच्चे का शव नदी घाट के पास बालू के अंदर दबा दिया था। उसका शव 19 फरवरी को मिला था।

जानकारी के मुताबिक सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिर्रा भंडारटोली निवासी प्रीतम दाव का छह वर्षीय बच्चा दुर्योधन दास गत 13 फरवरी को लापता हो गया था। पीड़ित परिवार ने दो दिन बाद 15 फरवरी को इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। चार दिन बाद बच्चे का शव झरिया नदी के किनारे बालू के अंदर मिला। इसके बाद हत्यारोपित की तलाश शुरू हुई।
पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के दिन बच्चा खेलते-खेलते आरोपित के घर के पास चला गया था। आरोपित का बच्चे के पिता के साथ पारिवारिक जमीन विवाद चल रहा था। लिहाजा परिवार से बदला लेने के उद्देश्य से उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बालू के अंदर दफना दिया। चप्पल को झाड़ी के अंदर रख दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार को भरोसे में रखने के लिए हत्यारोपित लगातार बच्चे को खोजने का नाटक कर रहा था। इससे पुलिस का शव गहरा हुआ। पीड़ित परिवार से गहन पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी के आधार पर आरोपित को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
कोमा में पहुंचे Ranveer Singh, कुछ ऐसा हुआ हाल
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में 35 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
बड़ी खबर: झारखंड में पंचायत चुनाव को हरी झंडी
‘धोनी के संन्यास लेने तक सिर्फ कवर के रूप में मुझे इस्तेमाल किया गया’, क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप
हर हफ्ते करें इन 6 चीजों का सेवन, तेजी से कम होगा वजन
फ्रिज में रखा रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद हुआ बीमार, काटने पड़े पैर, आप भी रहें सतर्क!
SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!
CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…
दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन
कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?
झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश
जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी
आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!
DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…
Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत
Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?
17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट
Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा
रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

