Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूरे देश में झारखंड अमृत 2.0 के तहत योजनाओं की स्वीकृति में बना पहला राज्य
रांची

पूरे देश में झारखंड अमृत 2.0 के तहत योजनाओं की स्वीकृति में बना पहला राज्य

March 21, 20222 Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। देश के पांच सौ शहरों में जलापूर्ति और अन्य शहरी संसाधनों को मजबूती प्रदान करने के लिए हाल हीं में लांच अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन( अमृत ) 2.0 के लिए झारखंड सरकार की शत प्रतिशत योजनाओं को केन्द्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। पहले चरण मंं कुल छह राज्यों ने प्रस्ताव भेजा था। इसमें झरखंड पहला राज्य है, जिसकी सभी योजनाओं को सबसे पहले स्वीकृति मिली है। इन योजनाओं की स्वीकृति से प्रदेश के 16 नगर निकायों की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होगी । इसके साथ् हीं सात अमृत सिटी में अपशिष्ट जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य तेज हो सकेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गरीब छात्र के इलाज के लिए दी दो लाख की मदद

शहरी क्षेत्र के हर घर को निःशुल्क पीने का पानी पहुंचाना, राज्य के सात प्रमुख शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन, सभी निकायों में जल स्रोत का जिर्णोद्धार और 2025-26 तक हरियाली विकसित करना झारखंड में अमृत 2.0 के तहत लक्ष्य निर्धारित हैं। योजनाओं की स्वीकृति मिलने के उपरांत रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, बरहरवा, बड़कीसरइया, बचरा, छत्तरपुर, हरिहरगंज, वंशीधर, धनवार, महगामा, डोमचांच, कपाली और विश्रामपुर अमृत 2.0 के तहत लाभान्वित होनेवाले नगर निकाय में शामिल हो गए हैं।

दो वर्षों बाद आम लोगों के लिए खुला राजभवन

16 नगर निकायों की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होगी
देश के 500 शहरों में जलापूर्ति और अन्य शहरी संसाधनों को मजबूती प्रदान करने के लिए हाल ही में लांच अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 के लिए झारखण्ड सरकार की शत प्रतिशत योजनाओं को केन्द्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। पहले चरण में कुल छः राज्यों नें प्रस्ताव भेजा था, जिसमें झारखण्ड पहला राज्य है, जिसकी सभी योजनाओं को सबसे पहले स्वीकृति मिली है। इन योजनाओं की स्वीकृति से प्रदेश के 16 नगर निकायों की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होगी। साथ ही, सात अमृत सिटी में अपशिष्ट जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य तेज हो सकेगा।

महिला मुखिया प्रेमी संग फरार, तीन बच्चे और पति देख रहे हैं राह

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार हुआ था प्रस्ताव
अमृत 2.0 के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजी जानेवाली योजनाओं के चयन के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्च शक्ति प्राप्त संचालन समिति का गठन किया गया है। इस समिति ने योजनाओं को ग्रिन सिग्नल दिया था, जिसके बाद केन्द्र के पास योजनाओं को भेजा गया था।
उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री शहरी क्षेत्र के हर घर तक टैप वाटर से पेयजलापूर्ति को लेकर संवेदनशील हैं और यही वजह है कि हर घर में लगनेवाले मीटर कनेक्शन को पहले ही निःशुल्क कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से नियंत्रित मात्रा में जल उपयोग करनेवाले परिवार को निःशुल्क जलापूर्ति की घोषणा पहले की जा चुकी है, चाहे वो वाटर कनेक्शन किसी भी योजना के तहत मिला हो।

योगी सरकार 2.0 में पहला इनकाउंटर, दो लाख के ईनामी को STF ने मार गिराया

ऐसे मिली सफलता
अमृत 2.0 मिशन के तहत मिले दिशा निर्देश के तहत सितंबर 2021 में एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया, जो राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और नगर निकायों के बीच हुआ। राज्य के 50 नगर निकायों और रामगढ़ छावनी परिषद के द्वारा सिटी वाटर बैलेंस प्लान को को तैयार कर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जनवरी 2022 तक भारत सरकार को भेजा गया। राज्य के 16 नगर निकायों द्वारा सिटी वाटर ऐक्शन प्लान तैयार किया गया, जहां के नागरिक पेयजलापूर्ति से वंचित थे। इस एक्शन प्लान को सार्वजनिक करते हुए स्टेट वाटर एक्शन प्लान भी तैयार किया गया, जिसकी स्वीकृति राज्यस्तरीय उच्च शक्ति प्राप्त संचालन समिति द्वारा दिया गया।
योजनाओं में क्या है खास

राज्य के 16 नगर निकायों में 190000 घरों को टैप वाटर के रुप में निःशुल्क जल देने की योजना है। इन योजनाओं से 900000 से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। योजनाओं में नवीन तकनीक जैसे स्काडा, जीआईएस और सेंसर का इस्तेमाल होगा। राज्य को अमृत 2.0 के तहत 1178 करोड़ रुपया केन्द्र के अंशदान राशि के रुप में प्राप्त है। प्रथम चरण में जिन योजनाओं के लिए स्वीकृति मिली है, उनमें कुल 1122 करोड़ रुपया का लागत आएगा, जिसमें केन्द्र के साथ-साथ राज्य सरकार का अंशदान भी है। योजनाओं की स्वीकृति से लेकर प्रगति तक की मॉनिटरिंग राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे खुद कर रहे हैं। उन्होंने राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार को इससे संबंधित आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्यपाल को गांवों में किया गया भव्य स्वागत, सिक्कों से तोला
Next Article चीन में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 132 लोगों में किसी के बचने की उम्मीद नहीं

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.