Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 12:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिक्षकों के अंतर जिला ट्रांसफर के लिए बन रही नियमावली : मंत्री
Headlines

शिक्षकों के अंतर जिला ट्रांसफर के लिए बन रही नियमावली : मंत्री

March 22, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे हैं। इसी क्रम में झामुमो विधायक मथुरा महतो ने सरकार से शिक्षकों को गृह जिले में स्थानांतरण के लिए दो वर्ष की बाध्यता रखने की मांग की। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि शिक्षकों के अंतर जिला ट्रांसफर के लिए नियमावली बन रही है। इस मामले में कार्मिक और वित्त विभाग का मंतव्य सरकार को प्राप्त है। अभी विधि विभाग से मंतव्य मंगाया जा रहा है। काफी दिनों से शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हुआ है।

मंगलवार 22 मार्च का राशिफल: जानें आज किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

auto

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने शिक्षकों के गृह जिले में स्थानांतरण के लिए पांच साल कट ऑफ डेट रखा था जिसे वर्तमान सरकार ने घटाकर दो साल कर दिया है। विशेष परिस्थिति में तीन वर्ष की कम अवधि में भी ट्रांसफर की व्यवस्था है जिसमें मुख्य रूप से पति-पत्नी, विकलांग, बीमारी आदि को रखा गया है। वहीं दूसरी ओर झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने मसलिया प्रखंड में विद्युत सब स्टेशन की मांग की। इसका जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि दुमका जिला के मसलिया प्रखंड में विद्युत सब स्टेशन का टेंडर इसी महीने करा लिया जाएगा। टेंडर के बाद छह महीने के भीतर सिविल वर्क पूरा करा लिया जाएगा। इसपर बसंत सोरेन ने सरकार को धन्यवाद दिया।

महंगाई का झटका: रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआर्थिक संकट से श्रीलंका में कोहराम
Next Article Breaking: लालू की सेहत बिगड़ी, एम्स भेजने की तैयारी

Related Posts

Headlines

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
Headlines

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.