Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 04:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पतंजलि का फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी ने की ठगी
रांची

पतंजलि का फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी ने की ठगी

March 23, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। साइबर अपराधी ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का फर्जी खाता बनाकर एक रिटायर्ड बीएसएल कर्मी से 72,600 रुपये की ठगी कर ली। भुक्तभोगी बोकारो स्थित सेक्टर-चार एफ निवासी रघुवर नारायण वर्णवाल ने मंगलवार को सेक्टर-4 थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले में मोबाइल नंबर 9748861469 के धारक और राउरकेला निवासी सृष्टि घोष को आरोपी बनाया गया है।

टोल नाका तीन महीने के अंदर बंद हो जाएंगे, केंद्रीय मंत्री बड़ा ऐलान

क्या है मामला
बताया जाता है कि पीड़ित रघुवर नारायण वर्णवाल पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में अपना इलाज कराना चाह रहे थे। इंटरनेट पर संस्था का पता खोजने के दौरान एक मोबाइल नंबर मिला, जो संस्था के रिसेप्शन के नाम से बताया गया। उस नंबर पर बात करने के बाद वर्णवाल ने पतंजलि योगपीठ में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही 10 दिनों के इलाज, भोजन और रहने के लिए होनेवाले खर्च के नाम पर अभियुक्त द्वारा दिये गये इंडियन बैंक के पतंजलि खाता में 72,600 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।

बुलडोजर लेकर घर पहुंची पुलिस , दो घंटे में रेप के आरोपी ने कर दिया सरेंडर

रुपये भेजने के बाद वर्णवाल के व्हाटसऐप पर भुगतान की रसीद भेजी गयी। साथ ही 11 से 21 मार्च, 2022 तक पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में इलाज कराने से संबंधित स्वीकृति पत्र भी भेजा गया था। इस बीच गत तीन मार्च, 2022 को वर्णवाल ने पतंजलि की वेबसाइट पर जाकर जांच की, तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।

Mobile की बैटरी हो रही है तेजी से खत्म? वजह कहीं ये सेटिंग्स तो नहीं हैं

वहीं, पीड़ित ने बताया कि ठगी की जानकारी मिलते ही बैंक गया। यहां जाने पर पता चला कि जिस खाता में रुपये भेजे गये हैं वह खाता राउरकेला के सृष्टि घोष के नाम से संचालित है। इसके बाद वर्णवाल ने साइबर सेल को मामले की जानकारी दी। साइबर सेल ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त खाता को फिलहाल फ्रिज करा दिया है। साथ ही पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटोल नाका तीन महीने के अंदर बंद हो जाएंगे, केंद्रीय मंत्री बड़ा ऐलान
Next Article बुधवार 23 मार्च का राशिफल: जानें आज किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.