Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 07:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड से कार में लेकर आये 40 करोड़ की हेरोइन, दिल्ली में धरे गये
Headlines

झारखंड से कार में लेकर आये 40 करोड़ की हेरोइन, दिल्ली में धरे गये

March 29, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड से कार में 10 किलो हेरोइन लेकर आये दो युवकों को सराय काले खां से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नजीर उर्फ नाजिम और दिनेश के रूप में हुई है। इनके पास से बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपित झारखंड के अलावा म्यांमार से मणिपुर के रास्ते भी हेरोइन की खेप लेकर आते थे। वह बीते पांच साल से हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं।

खुशखबरी: इन कर्मचारियों को मिलेगा सातवां पे स्केल

Advertisement

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि ड्रग्स को लेकर स्पेशल सेल की टीम लगातार काम कर रही है। पुलिस टीम को कुछ माह पहले सूचना मिली कि मणिपुर, असम, यूपी, बिहार और दिल्ली में एक गैंग सक्रिय है। यह गैंग म्यांमार से आने वाली ड्रग्स को मणिपुर में लेकर उसे अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते हैं।

करीब 4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को इस गैंग के बारे में सूचना मिली। हाल ही में पुलिस को पता चला कि इस गैंग के सदस्य नजीर उर्फ नदीम और दिनेश सिंह ने झारखंड से हेरोइन की बड़ी खेप ली है। वह मारुति एसएक्स-4 गाड़ी में सवार होकर मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते आईएसबीटी सराय काले खां आएंगे। यह हेरोइन यहां पर किसी शख्स को दी जाएगी।

‘जिन राज्यों में हिंदू कम हैं, उन्हें अल्पसंख्यक घोषित किया जा सकता है’

इस जानकारी पर एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और पवन कुमार की टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने इस गाड़ी को सराय काले खां टी-पॉइंट के पास देखा। इसमें से दो युवक बाहर उतरे और किसी का इंतजार करने लगे। उनके कंधे पर एक-एक बैग लटका हुआ था।

कुछ देर बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों के बैग से तीन-तीन किलो हेरोइन बरामद हुई। गाड़ी की तलाशी में कार के अंदर बनाई गई खुफिया जगह से चार किलो हेरोइन बरामद हुई। इसे लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के सदस्य हैं। दिल्ली एनसीआर में बीते पांच साल से वह ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। झारखंड से यह हेरोइन की खेप लेकर वह दिल्ली आए थे। उन्हें छह किलो हेरोइन दिल्ली में एक शख्स को सप्लाई करनी थी।

वहीं चार किलो हेरोइन उन्हें यूपी के गाजीपुर में सप्लाई करनी थी। उन्होंने बताया कि म्यांमार से मणिपुर के रास्ते आने वाली ड्रग्स असम, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों में भेजी जाती है। पुलिस को यह भी पता चला है कि झारखंड में भी नक्सल क्षेत्र में इस तरह से हेरोइन तैयार की जा रही है।

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि म्यांमार में तैयार होने वाली हेरोइन भारत में अवैध रूप से तैयार की जा रही हेरोइन से काफी बेहतर होती है। इसकी वजह से उसकी मांग बाजार में काफी ज्यादा रहती है। बीते पांच साल से म्यांमार से आने वाली हेरोइन की डिमांड नशे के बाजार में ज्यादा है। इसके अलावा वहां से आने वाली हेरोइन काफी सस्ती होती है जिससे उनका मुनाफा भी ज्यादा होता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिश्वत लेते लिपिक को किया गिरफ्तार
Next Article झारखंड के 10 जिलों में लू का अलर्ट

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.